: 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान 7 नवम्बर को आज
Tue, Nov 7, 2023
80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान 7 नवम्बर को आजगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत गाडरवारा विधानसभा के 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओ के लिए डाक मत पत्रों के जरिये 7 नवंबर को उनके घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण प्रक्रिया की जाएगी। 7 नवम्बर को मतदान से शेष बचे मतदाताओ के लिए 9 नवम्बर को उनके घर जाकर मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। विदित हो कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के 143 एवं 17 दिव्यांग मतदाताओ सहित कुल 160 मतदाताओ ने घर से डाक मत पत्र हेतु मतदान करने की सुविधा मांगी थी। डाक मत पत्र से मतदान हेतु 14 मतदान दलों में शामिल कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगे।
: बनवारी में छात्र छात्राओं ने हाट बाजार में बताया मतदान का महत्त्व
Tue, Nov 7, 2023
बनवारी में छात्र छात्राओं ने हाट बाजार में बताया मतदान का महत्त्वगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के तहत ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आनंद चौकसे के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का उत्कृष्ट आयोजन किया गया|। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न गांव से आए हुए नागरिकों ,व्यापारियों एवं जनमानुष को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया | इस अवसर पर सुनील कुमार द्विवेदी, उमाकांत पचौरी ,लालजी प्रसाद कपाड़िया , आशीष शर्मा ,हल्के वीर पटेल ,श्रीमती सरला झरिया, साधना बिश्नोई, प्रीतम रुसिया, नारायण प्रसाद द्विवेदी समस्त स्टाफ ,बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें|
: प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
Tue, Nov 7, 2023
प्रेक्षक ने गाडरवारा के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
गाडरवारा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा निर्वाचन के लिए गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर है। गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की गाडरवारा एवं तेन्दूखेड़ा विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री देवकृष्ण तिवारी (आईएएस) ने गाडरवारा नगर के मतदान केन्द्रों 95, 96, 97, 98, 99, 105, 106 एवं 134 का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं केंद्र में मतदाताओ व मतदान दल के सदस्यों को बेहतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कार्यो को 2 दिवस के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश नपा सीएमओ जयश्री चौहान को दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो इस हेतु समस्त बीएलओ बेहतर कार्य करें । उंन्होने कहा कि केंद्रों पर बुजुर्ग, दिव्यांग लोगों को निर्वाचन के लिए विशेष सुविधायें मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध कराई जायें एवं बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए एक सहायक भी नियुक्त किया जाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ से मतदाता सूची में जोड़े एवं काटे गये नामों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के समय नपा सीएमओ जयश्री चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।