: निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मताधिकार का प्रयोग
Tue, Nov 7, 2023
निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों ने डाक मत पत्र से किया मताधिकार का प्रयोगगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय कर्मचारी जो निर्वाचन कार्य में संलग्न है उनके लिए डाक मत पत्र से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रारूप 12 फार्म भरकर डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान के लिए शासकीय कर्मचारी 6 नवम्बर से 9 नवम्बर तक शासकीय श्याम सुंदर नारायण महाविद्यालय नरसिंहपुर एवं 7 नवम्बर से 9 नवंबर तक स्थानीय बीटीआई स्कूल के पास एनटीपीसी सभाकक्ष में सुविधा केंद्र बनाए गए है । इन केंद्रों पर उपस्थित होकर कर्मचारी डाक मत पत्र के जरिये मतदान कर रहे है। एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा गठित मतदान दलों द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। डाक मत पत्र के जरिये मतदान के प्रति कर्मचारियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। मतदान उपरांत शासकीय कर्मी सेल्फी पॉइंट पर फ़ोटो निकालकर मतदान करने का जागरूकता संदेश भी दे रहे है। डाक मत पत्र से मतदान प्रक्रिया की एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, आकाश दहारे एवं नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन द्वारा सतत रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। नपा सीएमओ जयश्री चौहान, बीईओ प्रतापनारायण सहित अन्य अधिकारियों के सहयोग एवं मतदान दलों के उल्लेखनीय योगदान के चलते अनेक कर्मचारी सुविधा केंद्रों पर उपस्थित होकर डाक मत पत्र के जरिये मतदान कर रहे है।
: 80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने घर पहुँचे मतदान दल
Tue, Nov 7, 2023
80 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने घर पहुँचे मतदान दलगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फार्म 12-डी भरकर घर से ही डाक मतपत्र से मतदान की सहमति देने वाले 80 वर्ष से अधिक की आयु के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराने बीते मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन , अनुविभागीय अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में सुबह से मतदान दलों ने उनके घर पहुँचकर मतदान कराया। विदित हो कि गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के 143 मतदाताओं एवं 17 दिव्यांग मतदाताओ सहित कुल 160 मतदाताओ ने घर से डाक मत पत्र द्वारा मतदान के लिए आवेदन किया था । मतदान कराने के लिए सुबह से ही 14 मतदान दलों के कर्मचारी स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में एकत्रित होना शुरू हो गए थे जो निर्वाचन सामग्री लेकर चार पहिया वाहनों से अलग अलग दिशाओं में मतदान कराने 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ एवं दिव्यांग मतदाताओ के घर सेक्टर अधिकारियों के साथ पहुँचे एवं बाकायदा मतदान प्रकोष्ठ लगाकर पूर्ण प्रक्रिया के साथ डाक मत पत्र से स्थानीय बीएलओ एवं अभ्यर्थियों के एजेंटों की उपस्तिथि में मतदान प्रकिया पूर्ण कराई। अब 9 नवंबर को मतदान से शेष रहे मतदाताओ के लिए प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। पहली बार इस तरह की व्यवस्था से डाक मत पत्र द्वारा घर से ही मतदान होने से 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ व दिव्यांग मतदाताओ में उत्साह का माहौल देखा गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुई इस मतदान प्रक्रिया पर स्थानीय निर्वाचन कार्यालय की पूर्ण नजर रही। तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम एवं आकाश दहारे निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी प्रसन्न खत्री, अमित कोष्टी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, अनिल स्थापक , कृष्णकांत दुबे , गुरुदयाल राय के साथ मतदान सामग्री वितरण एवं जमा सहित संपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय रहे । इसके अलावा कम्युनिकेशन दल के नोडल अधिकारी गिरीश पटैल एवं सहायक नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता भी दल के सदस्यों के साथ प्रत्येक 2 घण्टे के मतदान की अपडेट लेते रहे।
: गाडरवारा, नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेश
Tue, Nov 7, 2023
नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान करने का संदेशhttps://youtu.be/vnEm4LDTzBY?si=tymAAnvwjxUeQiqpगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत नुक्कड नाटक का प्रदर्शन कर मतदान करने का संदेश दिया। प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटक में बताया गया कि लोकतंत्र में मतदान जरूरी है। सभी मतदाता निर्भीक होकर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र के विकास में सहभागी बने। नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्राओ ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो सहित अन्य जागरूकता संबंधी प्रेरक नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रहे ।