: मजदूरों को दिलाई मतदान की शपथ
Wed, Nov 8, 2023
मजदूरों को दिलाई मतदान की शपथगाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023व की स्वीप गतिविधि अंतर्गत एसडीएम व रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के मार्गदर्शन में बस स्टैंड गाडरवारा पर असंगठित मजदूरों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नपा गाडरवारा के कर्मी सहित असंगठित मजदूर उपस्थित रहे।
: तहसीलदार ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक
Wed, Nov 8, 2023
तहसीलदार ने ली बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक
गाडरवारा। बीते बुधवार को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने गाडरवारा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता सूचियों के साथ मतदाता पर्चियों का वितरण करते हुए 3 दिवस में मतदाताओ के घर घर जाकर मतदाता पर्चियों के वितरण के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने कहा कि 17 नवम्बर को विधानसभा का चुनाव होना है। सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्र की मतदाता पर्चियों को घर घर जाकर वितरित करते हुए मतदाताओ को 17 नवम्बर के मतदान हेतु आमंत्रित कर्रें। मतदाता पर्ची वितरण के समय यदि कोई मतदाता घर पर नही मिलता तो उसे दूसरे दिन मतदाता पर्ची वितरित करें। सभी बीएलओ मतदाता पर्ची वितरण के दौरान अनुपस्थित, मृत , स्थानांतरित , दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओ की सूची बनाएं एवं रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करें। बैठक में निर्वाचन कार्यालय से अमित कोष्टी, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मधुसूदन पटैल,श्रीराम रजक, महेंद्र भार्गव सहित अनेक बीएलओ उपस्थित रहे ।
: कलेक्टर पहुँची जनपद पंचायत गोटेगाँव बीएलओ की ली बैठक, वोटर स्लिप वितरण के बारे में दिये निर्देश
Tue, Nov 7, 2023
कलेक्टर पहुँची जनपद पंचायत गोटेगाँवबीएलओ की ली बैठक, वोटर स्लिप वितरण के बारे में दिये निर्देशनरसिंहपुर।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने मंगलवार को जनपद पंचायत गोटेगाँव में बीएलओ की बैठक ली। बैठक में उन्होने निर्देशित किया कि मतदाताओं के घर घर जाकर वोटर इन्फ़ॉर्मेशन स्लिप (वीआईएस) का वितरण किया जाए और प्राप्ति की पावती ली जाए। यह विशेष रूप से ध्यान रहे कि मतदाता पर्ची किसी अन्य व्यक्ति को नहीं प्रदान की जाए। उन्हें यह भी जानकारी प्रदान की जाए कि इस पर्ची से मतदान नहीं किया जाएगा। इस पर्ची के साथ मतदाता स्वयं का परिचय पत्र लेकर मतदान दिवस 17 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर लेकर जाए। बैठक में बताया कि वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज में से कोई एक दिखाकर मतदाता मतदान कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/पोस्ट ऑफिस की फोटो सहित पासबुक, श्रम मंत्रालय के अंतर्गत जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस, पेन कार्ड, एन.पी.आर.के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोग्राफ सहित पेंशन दस्तावेज, केन्द्र शासन, राज्य शासन, पीएसयूस और पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोग्राफ सहित सर्विस पहचान कार्ड, एमपी, एमएलए व एमएलसी द्वारा जारी ऑफिशियल आईडेंटिटी कार्ड और भारत शासन के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडेंटिटी कार्ड निर्धारित किये गये हैं। बैठक में उन्होने निर्देश दिए कि वोटर इंफार्मेशन स्लिप के अलावा इसके अतिरिक्त एएसडी सूची भी बना कर जमा करनी है। मतदान दिवस पर बीएलओ वोटर असिस्टेंस बूथ के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करेंगे। साथ ही पोलिंग दल एवं मतदान के दिन मतदाताओं को मतदान केंद्र के बाहर कतारबद्ध करने में सहयोग करेंगे।
एक हज़ार से अधिक मतदानकर्मियों ने किया मतदान
नरसिंहपुर, 07 नवम्बर 2023. विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में निर्वाचन में संलग्न अधिकारी- कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। शासकीय श्याम सुंदर नारायण मुशरान महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में मतदानदलों के द्वितीय प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों ने यहाँ बनाये गये पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र के माध्यम से मतदान किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों विधानसभा में 1087 मतदानकर्मियों ने किया। विधानसभा नरसिंहपुर में 743, गोटेगाँव में 196, तेंदूखेड़ा में 114 एवं गाडरवारा में 34 मतदानकर्मियों ने डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान किया।