: मतदान केंद्रों पर रंगोली एवं दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेश
Tue, Nov 14, 2023
मतदान केंद्रों पर रंगोली एवं दीप प्रज्जवलित कर दिया मतदान का संदेशगाडरवारा। गत शनिवार को विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर समस्त बीएलओ द्वारा कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी दलीप कुमार के मार्गदर्शन , एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे की प्रेरणा से आकर्षक रंगोली सजाकर एवं दीपक जलाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया। उक्त आयोजन के पूर्व समस्त बूथ केंद्रों पर साफ सफाई एवं आकर्षक सज्जा कराई गई। आयोजन में समस्त नपा सीएमओ, जनपद सीईओ, बीईओ, बीआरसी ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं , सहायिकाओं एवं बीएलओ का अहम योगदान रहा।
: बनवारी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया दीपोत्सव पर्व
Tue, Nov 14, 2023
बनवारी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया दीपोत्सव पर्वगाडरवारा। गत रविवार को शासकीय आदेश के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में प्राचार्य आनंद चौकसे, माध्यमिक शिक्षक हल्केवीर पटेल सहित शालेय स्टाफ एवं मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव महापर्व दीपावली को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मनाया । इस मौके पर प्राचार्य आनंद चौकसे ने ग्राम बनवारी के मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की अलख जगाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में मिट्टी के दीपक शाला परिवार व मतदाताओं की सहभागिता से प्रज्वलित किये एवं बड़ी संख्या में उपस्थित मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्रामीण मतदाताओं ने इस बार की दीपावली विद्यालय परिवार के साथ मनाते हुए खुशियाँ बांटी। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य द्वारा सभी के प्रसाद मिठाई वितरण का प्रबंधन किया एवं सभी को शुभकामनाएं प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि दीवाली के दिन क्षेत्र की अन्य शालाओ में भी दीपोत्सव कार्यक्रम हुए है ।
: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय में बैठक आयोजित
Tue, Nov 14, 2023
विधानसभा निर्वाचन को लेकर तहसील कार्यालय में बैठक आयोजितगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रशासन की तैयारियां दिनों दिन जोर पकड़ती जा रही है। बीते सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कसावट लाने के उद्देश्य से स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत सभी सेक्टर अधिकारियो, सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के सेक्टर अधिकारियों की बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आयोजित गई। बैठक में एसडीएम व गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने निर्वाचन कार्यो की समीक्षा की एव कहा कि चुनाव के मतदान में कम ही दिन शेष बचे है सभी सेक्टर अधिकारी नियमित तौर पर अपने सेक्टर के अंतर्गत मतदान केंद्रों का भ्रमण सतत रूप से करे। अपने सेक्टर अंतर्गत समस्त बूथ केंद्रों के मतदान दलों को 16 नवम्बर के दिन मतदान सामग्री वितरण से लेकर 17 नवंबर मतदान उपरांत सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी आप सभी की है। सभी पीठासीन अधिकारियों से सतत सम्पर्क में रहकर आपको निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराना है। मतदान के दिन सुबह मॉकपोल से लेकर मतदान एवं उसके उपरांत समस्त प्रपत्र भलीभांति समस्त मतदान दलों के पीठासीन द्वारा त्रुटिरहित भर जाए इस बात की चिंता भी सभी सेक्टर को करना है। श्रीमती ब्यारे ने बैठक में आगे कहा कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्वपूर्ण कार्य में सभी लोग सक्रिय होकर कार्य करें किसी भी स्तिथि में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एसडीओपी (पुलिस) रत्नेश मिश्रा ने कहा कि सभी पुलिस सेक्टर अधिकारी सेक्टर दल के साथ पूर्ण समन्वय से मिलजुलकर कार्य करें एवं मतदान केंद्रों का साथ ही भ्रमण करें। बैठक में मास्टर ट्रेनर एवं चीचली बीआरसी डी के पटैल ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी। बैठक मे तहसीलदार आकाश डहारे, सुश्री प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन , टीआई विक्रम रजक सहित विभागों के अधिकारी, सेक्टर अधिकारी , पुलिस विभाग से जूड़े कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।