: शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथ
Fri, Nov 10, 2023
शासकीय अस्पताल एवं पटाखा बाज़ार में दिलाई शपथगाडरवारा। स्थानीय नपा परिषद द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन ,जिला स्वीप प्रभारी व जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन एवं नपा सीएमओ जयश्री चौहान के सहयोग से नपा परिषद द्वारा जगह जगह स्वीप गतिविधियों के जरिये लोगो को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम मे गत दिवस नपा कर्मियों ने मंडी में फटाका दुकानदारों को मतदान हेतु प्रेरित किया एवं मतदान की शपथ दिलाई । इसके अलावा स्थानीय शासकीय अस्पताल में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के निर्देशन में सभी डॉक्टरों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई। उक्त अवसरों पर प्रमोद सिंह चौहान, गीता वाल्मीकि, संध्या उईके ,मेघा गुप्ता, नरगिस खान आदि सहभागी रहे ।
: खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ
Fri, Nov 10, 2023
खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथगाडरवारा। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जा रहे हैं। इस दौरान खेत में काम करने वाले मजदूरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत दिवस विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम सूखा के मतदान केंद्र क्रमांक 54 के बीएलओ नारायण प्रसाद द्विवेदी द्वारा खेत में कार्य करने वाले मजदूरों और कृषकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमिकों एवं कृषको को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व पर सभी मतदान अवश्य करें एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ,
: रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश
Fri, Nov 10, 2023
रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेशगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कम्युनिकेशन दल की सदस्यो उच्च माध्यमिक शिक्षक मीना पटैल एवं माध्यमिक शिक्षक नीतू ठाकुर ने आकर्षक रांगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।