: खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ
Fri, Nov 10, 2023
खेत में काम करने वाले मजदूरों ने ली शतप्रतिशत मतदान करने की शपथगाडरवारा। कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये जा रहे हैं। इस दौरान खेत में काम करने वाले मजदूरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गत दिवस विकासखंड सांईखेड़ा के ग्राम सूखा के मतदान केंद्र क्रमांक 54 के बीएलओ नारायण प्रसाद द्विवेदी द्वारा खेत में कार्य करने वाले मजदूरों और कृषकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रमिकों एवं कृषको को मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व पर सभी मतदान अवश्य करें एवं आसपास के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ,
: रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश
Fri, Nov 10, 2023
रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेशगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कम्युनिकेशन दल की सदस्यो उच्च माध्यमिक शिक्षक मीना पटैल एवं माध्यमिक शिक्षक नीतू ठाकुर ने आकर्षक रांगोली बनाकर मतदान करने का संदेश दिया।
: गाडरवारा, मतदान केन्द्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर को
Fri, Nov 10, 2023
मतदान केन्द्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर कोगाडरवारा। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर 2023 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। इसी संदर्भ में एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका/ परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में 11 नवम्बर को सायंकाल के समय आवश्यक साज- सज्जा, रंगोली आदि के साथ दीपक के साथ लोकतंत्र का प्रकाशमान पर्व दीपोत्सव कार्यक्रम लिए यथोचित व्यवस्थायें करने एवं अपने अधीनस्थों को निर्देशित करने के लिए कहा है। साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं नैतिक मतदान की शपथ एवं रैलियों का आयोजन भी किये जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ व स्वीप जिला नोडल प्रभारी दलीप कुमार द्वारा जारी निर्देशो के परिपेक्ष्य में उक्त निर्देश दिये गए है।