Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: गाडरवारा, मतदान केन्द्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर को

Aditi News Team

Fri, Nov 10, 2023
मतदान केन्द्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम 11 नवंबर को गाडरवारा। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत 17 नवम्बर 2023 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। इसी संदर्भ में एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका/ परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में 11 नवम्बर को सायंकाल के समय आवश्यक साज- सज्जा, रंगोली आदि के साथ दीपक के साथ लोकतंत्र का प्रकाशमान पर्व दीपोत्सव कार्यक्रम लिए यथोचित व्यवस्थायें करने एवं अपने अधीनस्थों को निर्देशित करने के लिए कहा है। साथ ही आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं नैतिक मतदान की शपथ एवं रैलियों का आयोजन भी किये जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ व स्वीप जिला नोडल प्रभारी दलीप कुमार द्वारा जारी निर्देशो के परिपेक्ष्य में उक्त निर्देश दिये गए है।

Tags :

जरूरी खबरें