: नरसिंहपुर, ब्रम्हर्षि विकास विकलांग सेवा संस्थान मे मनाया वर्ल्ड इन्टर एक्चुअल दिवस
Fri, Oct 13, 2023
ब्रम्हर्षि विकास विकलांग सेवा संस्थान मे मनाया वर्ल्ड इन्टर एक्चुअल दिवस,संस्था प्रतिनिधि आनन्द दुबे ने आभार व्यक्त कियानरसिंहपुर। ब्रम्हर्षि विकास विकलांग सेवा संस्थान नरसिंहपुर में 08 अक्टूूूबर 2023 वर्ल्ड इन्टर एक्चुअल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विशेष शिक्षक MR श्री राकेश ठाकुर द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावको को जानकारी दी गई । संस्था प्राचार्या श्रीमति राजमणि दुबे ने भी विषय के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बेग का वितरण किया गया जिन्हें पाकर बच्चे अतिप्रसन्न हुए। इस कार्यक्रम में संस्था के डॉ. मजहर खान, रीतेश साहू, श्रीमति मीना राय, कु. मनोरमा कश्यप, कु. चांदनी विश्वकर्मा, श्रीमति सुनीता विश्वकर्मा कमलेश रजक एवं अभिभावक उपस्थित थे।
: करेली में निकाला फ्लैग मार्च
Fri, Oct 13, 2023
करेली में निकाला फ्लैग मार्च
नरसिंहपुर।विधानसभा निर्वाचन 2023 की आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिले में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन हो, इसके लिये करेली नगर के मुख्य मार्गों में तहसीलदार श्री निर्मल पटले एवं थाना प्रभारी श्री आशीष धुर्वे ने फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही वाहनों से हूटर, सायरन आदि भी निकलवाए गये। लोग आदर्श आचरण संहिता का पालन करें और लोगों में संदेश पहुंचाने के लिये कि लोग निर्भीक होकर आगामी चुनाव में अपने मतदान का प्रयोग करें।
: नरसिंहपुर, मीडिया पर भ्रामक खबरों / पोस्टों के विरुद्ध होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई
Fri, Oct 13, 2023
मीडिया पर भ्रामक खबरों / पोस्टों के विरुद्ध होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई
विधानसभा निवार्चन- 2023 की आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसे में किसी भी शासकीय विभाग या निजी संपत्ति पर बिना अनुमति किसी व्यक्ति विशेष चाहे वह राजनीतिक दल हो या सरकारी महकमा, उसके समर्थन में भ्रामक खबरें या पोस्ट प्रसारित न की जाए। यह आदेश आम नागरिकों, मतदाताओं पर भी लागू है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी तरह के विज्ञापन या समर्थन आदि के प्रकाशन के पूर्व मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी की अनुमति प्राप्त करना जरूरी होगा। यदि कोई प्रकाशन भ्रामक पाया जाता है तो संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।