: गाडरवारा, पत्र एवं नारे लेखन के जरिये दिया मतदान का संदेश
Tue, Oct 10, 2023
पत्र एवं नारे लेखन के जरिये दिया मतदान का संदेशगाडरवारा। बीते मंगलवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिरहकलां के शासकीय हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन स्वीप गतिविधियों के तहत विश्व डाक दिवस के अवसर पर नारे एवं पत्र लेखन के जरिये मतदान का संदेश दिया। स्कूल खुलने के उपरांत से ही छात्र छात्राओं ने सुंदर लिखावट एवं सुसज्जित ढंग से मतदान जागरूकता संबंधी नारे लिखने के अलावा अपने परिवार व रिश्तेदारों को पत्र लिखकर उनसे मतदान के दिन सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्राचार्य एन पी साहू , खीरसागर मेहरा, दीपक तिवारी, नारायण पटैल, आरिका सिजारिया, बसंत किरार आदि ने भी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
: गाडरवारा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Tue, Oct 10, 2023
प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्चगाडरवारा। गत दिवस भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन का कार्यक्रम जारी होने के उपरांत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के चलते एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा हेतु रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की टीम ने नगर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च निकाला। निकाले गये फ्लैग मार्च का उद्देश्य निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान कराने के साथ साथ चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है। इस अवसर पर एसडीओपी रत्नेश मिश्रा,टीआई विक्रम रजक, नपा सीएमओ जयश्री चौहान, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग का अमला साथ रहा।
: गाडरवारा की बेटी कृष्णा चौधरी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर गाडरवारा का नाम रोशन किया
Tue, Oct 10, 2023
इंदौर में हुई मिस एमपी कंपटीशन में गाडरवारा की बेटी कृष्णा चौधरी ने मिस एमपी का खिताब जीतकर गाडरवारा का नाम रोशन किया । ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 2022 में कृष्णा ने मिस मालवा का खिताब जीतकर नगर का नाम रोशन किया था इंदौर में हुई मिस एमपी को ऑर्गेनाइजर डॉक्टर जानवी ने किया था कृष्णा चौधरी गाडरवारा के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी सुजीत चौधरी की पुत्री है इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। मिस m.p शो जीतने के बाद उन्नति सिंह इंटरनेशनल फैशन शो जयपुर के लिए रवाना हुई जयपुर के फैशन शो को कोरियोग्राफर अभिजीत सिंह जी करेंगे।