: गाडरवारा एवं चीचली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Wed, Oct 11, 2023
गाडरवारा एवं चीचली के मतदान केंद्रों का निरीक्षणनरसिंहपुर।. विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के मद्देनज़र कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफ़ना ने गाडरवारा एवं चीचली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया एवं यहाँ मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उन्होंने मतदान केंद्रों में 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की जानकारी ली। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित प्रपत्र फॉर्म 12 डी, घोषणा पत्र, पावती पत्रक भरे जाने के संबंध में बीएलओ से क्रमबद्ध जानकारी ली। बीएलओ द्वारा बताया गया कि उक्त आयु वर्ग के मतदाताओं द्वारा मतदान केंद्र पर जाकर मतदान के लिए सहमति दी गई है।कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान में सहायता के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सहायक नियुक्त करने के निर्देश मौके पर संबंधित अधिकारियों को दिए।मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ जैसे व्हील चेयर,रैंप,प्रसाधन कक्ष,पेयजल आदि के पुख़्ता इंतज़ाम करने के लिए सीएमओ एवं सीईओ को दिये।कलेक्टर सुश्री बाफ़ना ने विधानसभा में पिंक बूथ तैयार करने एवं मतदानकर्मियों के रुकने की समुचित व्यवस्था करने निर्देश भी निरीक्षण के दौरान दिए।त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस अधिकारी दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकालने एवं बॉण्ड ओवर की कार्रवाई एवं लाइसेंसधारी शस्त्रों को थाना स्तर में जमा करवाने के भी निर्देश दिए।
: मतदाता जागरूकता रैली निकाली
Wed, Oct 11, 2023
मतदाता जागरूकता रैली निकालीगाडरवारा। सालीचौका में शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए रैली निकली । रैली में शाला के समस्त स्टाफ्, सी एम ओ और नगर परिषद के सदस्य शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओ ने शामिल होकर लोगो को मतदाता करने का संदेश दिया।
: सांईखेड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च
Wed, Oct 11, 2023
साईंखेड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्चगाडरवारा। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में साईंखेड़ा में नगर के मार्गो से एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला । फ्लैग मार्च उपरांत आयोजित बैठक में एसडीएम श्रीमती ब्यारे द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है ऐसे में सभी राजनैतिक दल एवं नागरिक आदर्श आचार संहिता का पालन करें । इस अवसर पर सीएमओ ,अधिकारी गण एवं पुलिस विभाग की टीम फ्लैग मार्च में शामिल रही ।