Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की इकाई तीन से विद्युत उत्‍पादन शुरू पावर हाउस की चारों यूनिट से हो रहा बिजली उत्‍पादन

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

भोपाल। मध्‍यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना 660 मेगावाट क्षमता की सुपर क्रिटिकल इकाई क्रमांक तीन को 31 जुलाई को प्रात: 11.39 बजे सिस्‍ट्म के साथ पुन: सफलतापूर्वक सिक्रोंनाइज कर दिया गया। यह इकाई गत वर्ष अगस्‍त में टरबाइन ब्‍लेड में आई खराबी के कारण बंद कर दी गई थी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और मध्‍यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी प्रबंधन ने इकाई को सफलतापूर्वक सिक्रोंनाइज करने के लिए श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की चारों इकाइयों से वर्तमान में सतत् विद्युत उत्पादन हो रहा  है। 

        उल्लेखनीय है कि इकाई क्रमांक तीन के एचआईपी टरबाइन में अगस्त 2020 में पीजी टेस्ट की तैयारी के समय टरबाइन बिअरिंग्स में अत्यधिक वाइब्रेशन की समस्या आई थी। मूल निर्माता कंपनी एवं  पावर जनरेटिंग कंपनी द्वारा विस्‍तृत निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि इकाई के टरबाइन की कुछ ब्लैड्स टूट गई थीं।  आवश्यक सुधार उपरांत इसे पुनः स्थापित कर एवं इकाई के शेष संयंत्रों के सुधार के बाद आज  इकाई की  रि-कमीश्निंग की गई। 

Tags :

जरूरी खबरें