Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: Bhopal आईटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं

Aditi News Team

Fri, Jul 30, 2021

युवाओं को रोजगार देने के लिये शीघ्र ही आयोजित होगा जॉबफेयर,मंत्री सखलेचा ने आईटी सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से की चर्चा

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि आईटी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनएं है और इस सेक्टर में प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए जल्दी ही विभिन्न आई टी कम्पनियों के साथ समन्वय कर जॉब फेयर आयोजित किये जायेंगे।श्री सखलेचा गुरुवार को इंदौर में इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स में आईटी सेक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि आई टी सेक्टर में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिये अगले माह इंदौर में ही आईटी कंपनियों, इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं इस सेक्टर के विद्यार्थियों का संयुक्त सेमिनार भी आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर पर उन्होंने आईटी कंपनियों की समस्याओं को सुना और कहा कि उनका हर संभव निराकरण किया जायेगा। उन्होंने आईटी सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपनी कंपनियों की ग्रोथ डबल करें। राज्य शासन द्वारा उन्हें पूरी मदद दी जायेगी। आईटी सेक्टर की कंपनियों की ग्रोथ होगी तो युवाओं को अधिक संख्या में रोजगार भी मिलेगा। श्री सखलेचा ने कहा कि आज जरूरत है कि हम युवाओं को कंपनियों की जरूरत के मान से शिक्षण और प्रशिक्षण दें। इसके लिये आईटी कंपनियां सहयोग करें। वे इंजीनियरिंग कॉलेजों के साथ मिलकर युवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार शार्ट टर्म का प्रशिक्षण दे और फेकल्टी भी उपलब्ध करायें।

श्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिये सभी संभव प्रयास किये जा रहे है। अनेक नवाचार भी हो रहे है। कंपनियों को अनेक सुविधाएं दी जा रही है। उन्हें 40 प्रतिशत तक की केपिटल सब्सिडी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटी क्षेत्र में सेवाएं देने वाली इकाईयां अपना ऐसोसिएशन भी बनाये। इसके माध्यम से वे युवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार शिक्षण प्रशिक्षण देने की व्यवस्था भी करें।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम लिमिटेड की सीजीएम सुश्री अंजू पवन भदौरिया, इंदौर के जीएम श्री द्वारकेश सराफ सहित आईटी कंपनी के प्रतिनिधि श्री प्रमोद बाकलीवाल, श्री कुलदीप कुंदन, श्री महेन्द्र पाटीदार सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

टीसीएस और इंफोसिस का का अवलोकन

मंत्री श्री सखलेचा ने इसके पूर्व सुपर कॉरिडोर पर स्थित टीसीएस और इंन्फोसिस का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने उक्त कंपनियों के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी गतिविधियों की पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी ली।

Tags :

जरूरी खबरें