Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

जिला प्रशासन की सतत मॉनीटरिंग

सांसदों की सिहोरा से दूरी के क्रम को तोड़ न सके

27 जुलाई को देश के 790 जिला मुख्यालयों में 15 करोड़ हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जाएंगे

जनपद पंचायत बाबई चीचली की अध्यक्ष श्रीमती राधा अहिरवार ने अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

: Bopal जल्दी शुरू होगा 21 करोड़ की लागत से तैयार आरओबी<br>मंत्री श्री सारंग ने किया सुभाष नगर ओवर ब्रिज का निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सुभाष नगर फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। श्री सारंग ने कहा कि सुभाष नगर फ्लाई ओवर ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके बनने के बाद नरेला विधानसभा की जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मेट्रो के पिलर और मैदा मिल की तरफ फ्लाई ओवर के ट्रैफिक की दिक्कतों के निदान पर आज विचार किया गया है। सारंग ने बताया कि मैदा मिल की तरफ एक रोटरी बनाई जाएगी साथ ही ट्रैफिक सिग्नल भी लगाया जाएगा। मॉक ड्रिल कर ट्रैफिक को एक-दो घंटे चला कर देखा जाएगा। सब कुछ सुचारू हो गया तो जल्द ही फ्लाई ओवर को चालू करा दिया जाएगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता श्री अखिलेश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी भी मौजूद थे।

भोपाल शहर में सुभाष नगर में रेलवे क्रॉसिंग क्रं 249-ए सुभाष फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में आरओबी की लंबाई  रिटर्न वाल सहित 641. 800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर रखी गई है। ब्रिज का निर्माण 21 करोड़ 38 लाख रुपये से हुआ है, जिसमें रेलवे पोर्शन 64 मीटर और लोक निर्माण विभाग का पोर्शन 318 मीटर है।

Tags :

जरूरी खबरें