Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

: कटनी,सीईओ जिला पंचायत ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Nov 28, 2020

कटनी। सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे ने शनिवार को बड़वारा और विजयराघवगढ़ तहसील का भ्रमण कर ग्रामीण विकास के निर्माण कार्य, धान खरीदी केन्द्र और मनरेगा के निर्माणाधीन ओपेन कैप का निरीक्षण किया।
   सीईओ जिला पंचायत श्री गोमे ने बड़वारा जनपद के ग्राम करेला और विजयराघवगढ़ जनपद के ग्राम झिरिया में धान के संग्रहण की अतिरिक्त क्षमता निर्मित करने मनरेगा योजना से बन रहे ओपेन कैप का निरीक्षण किया। उन्होने कार्य में और तेजी लाकर शीध्र ओपेन कैप का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने करेला, झिरिया और ढीमरखेड़ा तहसील के धान उपार्जन केन्द्र मड़ेरा का भी निरीक्षण कर धान खरीदी कार्य का जायजा लिया। ग्राम पंचायत देवरी हटाई के भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण के लिये उपयुक्त स्थल का निरीक्षण कर ठोस, तरल अवशिष्ट प्रबंधन कार्ययोजना बनाने से पूर्व प्री-ट्रिगरिंग की कार्यवाही के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें