Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: झाबुआ,बंद पड़े दुग्ध पार्लर जरूरतमंद हितग्राहियों को आवंटित होंगे

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

झाबुआ। अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा कि प्रदेश में यदि कहीं दुग्ध पार्लर बंद पड़े हैं, तो उन्हें जरूरतमंद हितग्राहियों को आवंटित कर प्रारंभ कराया जाए। श्री कंसोटिया ने यह निर्देश गत दिवस झाबुआ में दुग्ध शीत केन्द्र में निरीक्षण के दौरान दिये। श्री कंसोटिया ने कहा कि शीत केन्द्र का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूरा कर नई मशीनों की स्थापना करें। दूध एवं दुग्ध उत्पाद का संग्रहण एवं विक्रय बढ़ायें।एक्स-रे और सोनोग्रॉफी मशीन का भरपूर उपयोग करें

अपर मुख्य सचिव ने पॉलीक्लीनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को स्वस्थ पशुपालन के लिये प्रेरित करें। उन्होंने वर्ष 2021-22 में मात्र 5 एक्स-रे होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा मशीनों का भरपूर उपयोग करने को कहा।मवेशियों की टेगिंग करें

श्री कंसोटिया ने पालतू पशुओं की टेगिंग और बधियाकरण अभियान में 15 से 30 सितंबर तक किये जाने वाले ग्रामवार निकृष्ट सांडो की जानकारी ली। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिये ए.आई. प्रशिक्षण करवाने को कहा। श्री कंसोटिया ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों के साथ हितग्राहियों के घर पहुँचकर गौ, भैंस, बकरी और मुर्गी पालन आदि की जानकारी ली। उन्होंने हितग्राहियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के भी निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें