Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने ली जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक समीक्षा बैठक ,

Aditi News Team

Sat, Apr 9, 2022
कलेक्टर ने ली जिला सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक समीक्षा बैठक नरसिंहपुर, 08 अप्रैल 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नरसिंहपुर के प्रशासक का पदभार ग्रहण करने के बाद यहां शाखा प्रबंधक की समीक्षा बैठक ली। श्री सिंह ने खरीफ मौसम के शेष रहे कालातीत ऋणी किसानों से शतप्रतिशत वसूली पर जोर दिया। बैठक में महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले, उपायुक्त सहकारिता एमओ इक्का, सहकारी बैंक मुख्यालय के अधिकारी और विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक मौजूद थे। सहकारी बैंक सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बैंक की डेली रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सहकारी बैंक की सभी 17 शाखायें नोडल के रूप में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि गेहूं, चना, मसूर उपार्जन, खाद वितरण, राशन वितरण जैसी शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए पुरजोर तरीके से कार्य करें। ऋण वसूली में अकालातीत कृषकों से अदायगी सुनिश्चित कर नये ऋण स्वीकृत किये जायें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नरसिंहपुर कृषि प्रधान जिला है। यहां सहकारिता के माध्यम से खेती की लागत को कम कर किसानों की उन्नति की व्यापक संभावनायें हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक का मैदानी अमला पूरे समर्पण और कर्मठता से कार्य कर बेहतर परिणाम लायें। सहकारिता निरीक्षक नियमित रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को वित्तीय वर्ष के ऋण वितरण, वसूली और अमानत संग्रहण के लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने भू- अभिलेख पोर्टल में ऋणी कृषकों की प्रविष्टि दर्ज करने की समीक्षा की और इसमें प्रगति लाने व टीएल की बैठक में अवगत कराने के निर्देश दिये। महाप्रबंधक श्री पटले ने बैंक के वित्तीय आंकड़ों से कलेक्टर को अवगत कराया। उन्होंने पिछले तीन वर्षों का मदवार विवरण पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

Tags :

जरूरी खबरें