Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

तौल व्यवस्था, स्लॉट बुकिंग और गुणवत्ता पर दिए आवश्यक निर्देश

क्षेत्रीय(राज्य )स्तरीय योग सिलेक्शन ट्रायल का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न

चिचोली थाना के चिरापाटला में शंकर ढाबा में हुए हमले के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता, न्यायालय में किया जाएगा

: नरसिंहपुर,राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Tue, Nov 2, 2021

नरसिंहपुर ।  भगवान धन्वंतरि की जयंती/ धनतेरस के उपलक्ष्य में छटवें आयुर्वेद दिवस का आयोजन मानस भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर श्री रोहित सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने भगवान धन्वंतरि की पूजा और दीप प्रज्जवलित कर किया।
         इस अवसर पर आयुष विभाग द्वारा पंचकर्म एवं नवग्रह वाटिका का डिस्प्ले किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस “ पोषण के लिये आयुर्वेद की भूमिका पर केंद्रित है। इसके लिये आयुर्वेदिक आषौधियों और कुपोषित बच्चों के लिये पोषण आहार का वितरण व प्रस्तुतिकरण किया गया।
         इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा जिला कार्यालय की आयुष विंग, जिले के आयुष ग्राम कठौतिया व झामर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
         उल्लेखनीय है कि हर साल धन्वंतरि जयंती/ धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है, इसकी शुरूआत वर्ष 2016 से हुई।
         इस अवसर पर एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें