Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: नरसिंहपुर, कलेक्टर ने ग्राम चिरचिटा में किया जैविक कृषि का मुआयना

Aditi News Team

Thu, Dec 22, 2022
कलेक्टर ने ग्राम चिरचिटा में किया जैविक कृषि का मुआयना नरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम चिरचिटा में कृषक श्री कृष्णपाल पटैल के द्वारा की जा रही जैविक कृषि का मुआयना किया। उन्होंने श्री पटेल के प्राकृतिक गुड़, अन्य जैविक उत्पादों आदि के बारे में जानकारी ली। कृषक श्री पटैल ने बताया कि वे प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से खेती करते हैं। वे अपनी 10 एकड़ भूमि में गन्ना एवं तुअर की प्राकृतिक/ जैविक विधि से अंतरवर्ती खेती कर रहे हैं। एक एकड़ में उन्हें लगभग 3 लाख रुपए की आय हो जाती है। तीन साल में उनके द्वारा 7 फसलें उत्पादित की जाती है l इनमें अदरक,आलू,मूँग,चना,गेहूं, सोयाबीन, ढेचा शामिल हैं। गन्ने के साथ अंतरवर्ती कृषि का फ़ायदा यह होता है कि मवेशी फसल का नुक़सान नहीं करते। गन्ना कटाई भी आसानी से होती है। गन्ने की मध्य की दूरी लगभग दस फ़ीट रखते हैं। वे अपने प्राकृतिक/ जैविक कृषि प्रक्षेत्र में उत्पादित गन्ने से स्वयं गुड़ बनाते हैं। कृषक श्री पटैल द्वारा निर्मित गुड़ विभिन्न शहरों में विक्रय होता है। श्री पटैल गुड़, गुड़ बर्फी, गुड़ पाउडर, गुड़ कैंडी, तुअर दाल आदि का विक्रय करते हैं।ज़िले एवं अन्य राज्यों में आयोजित विभिन्न कृषि कार्यशाला में जाकर इस विधि से अवगत कराने का कार्य भी श्री पटेल बखूबी करते हैं। यही वजह है कि अन्य कृषक उनसे प्रेरित हो कर इसे अपना रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे की सुविधा के लिए भी श्री पटेल तैयारी कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें