Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: नरसिंहपुर में मेगा कैम्प में बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरित

Aditi News Team

Fri, Oct 29, 2021

नरसिंहपुर । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार वित्त मंत्रालय के अंतर्गत क्रेडिट आउट रिच अभियान (कैम्पिंग) के तहत सांसद राव उदय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में शासकीय आईटीआई परिसर में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सांसद द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरण प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कैम्प में जिले के सभी बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरण प्रमाण पत्र दिये गये। यह कैम्प सेंट्रल बैंक के तत्वावधान में सभी बैंकों के समन्वय से आयोजित किया जायेगा।
         कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि विगत वर्षों में तकनीक ने बैंकिंग को पूरी तरह से बदल दिया है। देश की आर्थिक मजबूती एवं विकास में बैंकिंग सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों और स्वसहायता समूहों को वित्तीय मदद मुहैया कराने में बैंकों के योगदान की सराहना की। सिंह ने कहा कि कर्ज लेना बुरा नहीं होता है यदि उसे समय पर चुकाया जाये। बड़े व्यवसायी भी बैंक से लोन लेकर अपने व्यापार को बढ़ाकर प्रगति में योगदान देते हैं। कैशलेस बैंकिंग से लेनदेन में आसानी और समय की बचत होने लगी है।
         अभिलाष मिश्रा ने कहा कि बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया पहले से सरल हो गई है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
         क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेष वर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बैंकों द्वारा 527 हितग्राहियों को 27 करोड़ रूपये के ऋण वितरण प्रमाण पत्र दिये गये हैं। निदेशक आरसेटी श्री सीएस तिवारी ने भी कैम्प के महत्व को रेखांकित किया।
         शिविर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, बीओआई, बीओबी, यूको बैंक, इंडियन बैंक, यूबीआई, कैनरा बैंक, पीएनबी, एक्सिस बैंक एवं आरसेटी द्वारा स्टाल लगाये गये। आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। लोगों ने रूचि लेकर इन उत्पादों को खरीदा।
         इस अवसर पर एजीएम भोपाल पीएल पांडा, सुनील कोठारी, डीआरएम सागर चंदन राजा, अग्रणी जिला प्रबंधक जयदेव विश्वास, जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा, डीपीएम आजीविका मिशन आरके मालवीय, डॉ. हरगोविंद पटैल, मनीष ठाकुर, ठा. राजीव सिंह, मुख्य प्रबंधक नीरज विद्यार्थी, प्राचार्य आईटीआई एसआर पारासर, विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी, बैंकों के शाखा प्रबंधक, स्वसहायता समूह की महिलायें, हितग्राही और नागरिक मौजूद थे। आभार प्रदर्शन एलडीएम जयदेव विश्वास व मंच संचालन आशीष नामदेव ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें