Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

संत समाज एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

भ्रमण के दौरान एसडीओपी ऑफिस एवं थाना तेन्दूखेड़ा का किया गया निरीक्षण

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में टाइप 1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक

सांईखेड़ा में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ सेवकों ने किया व्यापक प्रचार प्रसार

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल इतवारा बाजार नरसिंहपुर का

: बीज निगम के नरसिंहपुर व गाडरवारा केन्द्र में गेहूं एवं चना का बीज उपलब्ध

Aditi News Team

Thu, Nov 18, 2021

मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अंतर्गत बीज प्रक्रिया केन्द्र नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में निर्धारित दर पर गेहूं एवं चना बीज की विभिन्न किस्में विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। बीज पर अनुदान भी देय है। इस संबंध में नरसिंहपुर के लिए मोबाइल नम्बर 7987320515 और गाडरवारा के लिए मोबाइल नम्बर 9589683217 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर ने दी है।
         इस सिलसिले में प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी वर्ष 2021- 22 में नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में विक्रय के लिए गेहूं की सुजाता, जैविक एचआई- 8713, एचआई 8737, एचआई 8759, एमपी 3211, जीडब्ल्यू 3382, जीडब्ल्यू 3288, जीडब्ल्यू 322, एचआई 1544, आरबीडब्ल्यू 4106, राज 4238, एचआई 1605 एवं डीबीडब्ल्यू 110 और चना की आरवीजी 202, आरवीजी 203, जेजी 12, जैविक जेजी 36 आदि किस्मों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
         उंची गेहूं की विक्रय दर 4050 रूपये प्रति क्विंटल, बोनी गेहूं की विक्रय दर 3600 रूपये प्रति क्विंटल और चना की विक्रय दर 7700 रूपये प्रति क्विंटल है। इन दरों पर शासन द्वारा निर्धारित अनुदान भी मिलेगा।
 

Tags :

जरूरी खबरें