Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: भोपाल,हैण्डलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की सदस्यता लेगा मध्यप्रदेश एच.एस.व्ही.एन

Aditi News Team

Tue, Dec 7, 2021

मंत्री भार्गव की अध्यक्षता में संचालक मण्डल की बैठक में हुआ निर्णय

भोपाल। प्रदेश में उत्पादित हैण्डलूम उत्पादों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने के लिए म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरधा विकास निगम द्वारा हैण्डलूम एक्सपोर्टप्रमोशन काउंसिल, नई दिल्ली की सदस्यता ली जाएगी। यह निर्णय लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंश्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में निगम के संचालक मंडल की 138वीं बैठक में लिया गया।

मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश के हाथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए मृगनयनी एम्पोरियम की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसी क्रम में हैण्डलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की सदस्यता ली जा रही है।

संचालक मण्डल की 137 वीं बैठक के पालन प्रतिवेदन, आऊटसोर्स कर्मचारियों के अनुबंध, मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में नियुक्तियों पर भी निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रबंध संचालक संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने निगम की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें