Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

"ज्ञान परंपरा; चलते चलो अविराम, मंजिल स्वयं सफलता का संदेश देगी" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

: सरकारी संरक्षण में बिक रहे नकली बीज, बिना परीक्षण बिक्री हो प्रतिबंधित : किसान सभा

Aditi News Team

Tue, May 31, 2022

सरकारी संरक्षण में बिक रहे नकली बीज, बिना परीक्षण बिक्री हो प्रतिबंधित : किसान सभा

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने बाजार में सरकार के संरक्षण में नकली बीजों के बिकने का आरोप लगाया है। किसान सभा का कहना है कि बिना बीजों का परीक्षण किए ब्लैक लिस्टेड कंपनी जेके सीड्स के बीजों को किसानों के बीच वितरित करने से यह साफ हो गया है। इससे रायपुर जिले में ही मक्का और धान की खेती करने वाले हजारों किसानों को नुकसान पहुंचा है।

आज यहां जारी एक बयान में छग किसान सभा के अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने कहा है कि जेके सीड्स के नकली बीजों को बीज निगम के माध्यम से पिछले वर्ष भी वितरित किया गया था। ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी फिर इस वर्ष किया गया है। होना तो यह चाहिए था कि नकली बीज बांटने के अपराध में इस कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही होती, बजाए इसके इसे पुरस्कृत किया गया है।

किसान सभा नेताओं ने कहा कि इस धोखाधड़ी में केवल बीज निगम ही नहीं, कृषि विभाग और कृषि मंत्री भी शामिल है और इन सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए। किसान सभा ने मांग की है कि इस कंपनी द्वारा ठगे गए सभी किसानों की सूची सरकार सार्वजनिक करें और न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधार पर उन किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करें। किसान सभा ने यह भी मांग की है कि प्रदेश के बाजारों में सरकारी लैब में परीक्षण के बिना किसी भी कंपनी के बीज बेचने को प्रतिबंधित किया जाये।

Tags :

जरूरी खबरें