: नरसिंहपुर,महिला ड्रेस डिजाईंनिग प्रशिक्षण सम्पन्न
Sat, Oct 2, 2021
नरसिंहपुर ।
सेन्ट-आरसेटी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नरसिंहपुर में महिला ड्रेस डिजाईंनिग आवासीय (30 दिवसीय) प्रशिक्षण दिनांक 2 सितम्बर से एक अक्टूबर 2021 तक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अपर कलेक्टर श्री मनोज सिंह ठाकुर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री जयदेव विश्वास, ,जिला परियोजना प्रबंधक श्री राजकुमार मालवीय, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्री ज्वाला करोसिया, निदेशक आरसेटी श्री सीएस तिवारी, संकाय सदस्य श्री आशीष नामदेव , मास्टर ट्रेनर श्रीमति माया सिंह, कार्यालय सहायक श्री गगन शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्री रोहित सिंह अपने सम्बोधन में कहॉ कि आपने जो सिलाई कार्य यहॉ से सीखा है। वह प्रशिक्षार्थियों द्वारा बनाये गये प्रोडेक्ट से नजर आ रहा है वह सराहनीय कार्य है। अपने-अपने गांव में जाकर कार्य करे, अपनी आजीविका का साधन बनाये और अन्य ग्रामीण युवक/युवतियों को प्रेरित करें। प्रशिक्षण हेतु आरसेटी में भेजे वो भी दूसरी विधा में पारांगत होकर अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करें। आप सभी आरसेटी के एमबेसडर के रूप में कार्य करें यदि बिजनिस शुरू करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती हैं तो समूह के माध्यम से ऋण ले सकते है। अभी भी कोविड पुरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। सर्तकता रखे और मास्क पहनकर निकले हेंण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करें। आरसेटी को भी सलाह दिया कि यहॉ से प्रशिक्षण लेने के पश्चात भी इनको बाद में भी उचित मार्गदर्शन हेतु बुलाते रहे। आप सभी समूह से जुडी ओर पंच सूत्र का पालन करें और समूहो को स्कूल यूनिफार्म का कार्य भी दिया जा रहा हैं। वह आप सभी मिलकर करें।
सीएस तिवारी निदेशक द्वारा बताया गया कि हमारे इस वित्तीय वर्ष मे 08 बैचों के माध्यम से 235 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं और आरसेटी का मुख्य उद्देश्य हैं स्वरोजगार स्थापित करने उद्देश्य नजर आ रहा है, आवासीय प्रशिक्षण दिया गया और मन लगाकर सभी ने बहुत अच्छे से सिलाई कार्य को सीखा और व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हैं। अंत में श्री आशीष नामदेव द्वारा मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
दो अक्टूम्बर के शुभ अवसर पर आरसेटी के स्टॉफ एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा श्रमदान करते हुए आ
: मंडला,10 से 17 अक्टूबर तक कान्हा में आयोजित होगा ’कोदो-कुटकी तिहार’
Thu, Sep 30, 2021
स्थानीय व्यंजन, उत्पाद एवं आदिवासी संस्कृतिक की दिखेगी झलक
मंडला। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के 1 अक्टूबर के बाद पर्यटकों के लिए खोले जाने के मद्देनजर विभिन्न अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कृषि, आदिवासी विकास, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग, जिला पंचायत तथा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 10 से 17 अक्टूबर तक कान्हा में ’कोदो-कुटकी तिहार’ आयोजित किया जाएगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत् मंडला जिले से चिन्हित कोदो-कुटकी के उत्पाद एवं गोंडी पैंटिंग का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि ’कोदो-कुटकी तिहार’ कार्यक्रम मोचा स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडला जिले की आदिवासी संस्कृति, बैगा संस्कृति, लोकनृत्य तथा स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों की प्रदर्शनी की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि कोदो-कुटकी तिहार कार्यक्रम में कोदो-कुटकी की फसल के परिचय से लेकर उससे बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजन एवं स्थानीय उत्पादों का विस्तृत परिचय दिया जाए।
श्रीमती सिंह ने कहा कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम को संचालित करने एक समिति गठित करें जिसमें एडीएम तथा सीईओ जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में रेशम, आजीविका, एफपीओ तथा बेकरी के उत्पादों के लिए भी स्टॉल लगाएं। इसी प्रकार दीदी केफे के माध्यम से आजीविका समूह के द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों एवं कलाओं का प्रदर्शन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम के लिए कार्यविभाजन आदेश जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना बनाकर कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की बात कही।
बैगा एवं आदिवासी संस्कृति पर आधारित हो थीम
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 10 से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ’कोदो-कुटकी तिहार’ कार्यक्रम की बैगा तथा आदिवासी संस्कृति पर आधारित थीम निर्धारित करें। इस थीम के साथ ही कार्यक्रम स्थल में बैगा, आदिवासी जीवन की झलक प्रस्तुत करने वाली गतिविधियाँ, परिधान, नृत्य, संगीत की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस ’कोदो-कुटकी तिहार’ में बैगा नृत्य कलाकारों एवं आदिवासी संगीत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार गोंडी पैंटिंग के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भी जनजातीय पेंटिंग्स का प्रदर्शन करवाएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए लगाए जाने वाले स्टॉल्स के उत्पादों की कीमत भी निर्धारित करें।
मंडला थाली, स्थानीय व्यंजन एवं पेय रहेंगे विशेष आकर्षण
कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ’कोदो-कुटकी तिहार’ में कोदो-कुटकी तथा स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजनों को पर्यटकों के लिए तैयार करें। इसी प्रकार आयुर्वेदिक पेय पदार्थ, ऊर्जा एवं स्वास्थ्यवर्धक चाय, शहद, महुए के व्यंजन एवं उत्पाद, एनआरएलएम की दीदियों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था करें। इसी प्रकार पर्यटकों के लिए ’मंडला थाली’ के रूप में आकर्षक भोजन एवं व्यंजन तैयार करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर कोदो-कुटकी के उत्पादों एवं उसकी पौष्टिकता से संबंधित जानकारी के फ्लैक्स एवं बैनर भी लगाएं।
कलेक्टर ने इस कार्यक्रम का संबंधित विभागों को समन्वय कर पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्हांेने समयपूर्व कार्यक्रम स्थल पर सभी जरूरी तैयारियां करने की बात कही। उन्होंने डीडीए को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल में कोदो-कुटकी के उत्पादों पर आधारित प्रोसेसिंग यूनिट का नमूना भी तैयार करें। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
: मुहासा होशंगाबाद में स्थापित होगी काटन स्पिनिंग, होजरी, फेब्रिक निटिंग इकाई
Thu, Sep 30, 2021
नौ हजार व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार मुख्यमंत्री श्री चौहान से बेस्ट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने की भेंट
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने औद्योगिक निवेश का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार के लिए राज्य सरकार सभी प्रकार का सहयोग प्रदान करेगी। राज्य सरकार त्वरित कार्य और समय-सीमा में गतिविधियों के संचालन के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान से बेस्ट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आर. राजकुमार ने मंत्रालय में भेंट की। श्री आर. राजकुमार ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराया कि उनका संस्थान मोहासा, होशंगाबाद में भी कॉटन स्पिनिंग, होजरी, फेब्रिक निटिंग और वैट प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करेगा। इकाई में नौ हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।
बेस्ट कॉर्पोरेशन ने प्रदेश में अपना निवेश बढ़ाया
मुख्यमंत्री श्री चौहान को अवगत कराया गया कि बेस्ट कॉर्पोरेशन, उज्जैन जिले में 11 एकड़ क्षेत्र में होजरी इकाई स्थापित कर रहा है। कॉर्पोरेशन की पूर्व में 60 करोड़ रूपये निवेश की योजना थी। राज्य सरकार की उद्योग मित्र नीति और प्रदेश के सहयोगी वातावरण को देखते हुए कॉर्पोरेशन अपना निवेश बढ़ा रहा है। इससे रोजगार सृजन भी अधिक होगा। संस्थान की ओर से 620 करोड़ रूपये के पूंजी निवेश की योजना है। इससे लगभग 9 हजार व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजित होगा।