Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले पुनीत आयोजन में आप भी शामिल होकर अपना सहयोग करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा भोपाल में शांतिपूर्ण सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल का आयोजन किया गया

किसानी की समस्त समस्याओं का निराकरण कराने एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराने बाबत सौंपा ज्ञापन

: पुलिस द्वारा 1 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा कीमती 30,000 रूपये सहित एक आरोपी को पकडा, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों पर ओजित किये गये शिविर एवं नुक्कड सभाएं।

Aditi News Team

Wed, Jun 26, 2024
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, अभियान के तहत, थाना पुलिस द्वारा 1 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा कीमती 30,000 रूपये सहित एक आरोपी को पकडा, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न स्थानों पर ओजित किये गये शिविर एवं नुक्कड सभाएं। जिले को नशा मुक्ति, जनचेतना अभियान के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत जिले में नशा मुक्ति, जन चेतना के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है एवं नशे के कारोबारियों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 24.06.2024 को थाना गाडरवारा की पुलिस टीम विवेचना हेतु बाबाशाह की दरगाह के पास बबूल के पेड़ के पास गाडरवारा में एक संदिग्ध व्यक्ति अपने पास रखा थैला छिपाते दिखाई दिया,जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश उर्फ बंठल सेन पिता मुकेश सेन उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का होना बताया । आरोपी को लिया गया अभिरक्षा में :- आरोपी आकाश उर्फ बंठल सेन पिता मुकेश सेन उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान वार्ड गाडरवारा थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उनके कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा, घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं नगदी कुल कीमती करीबन 31,180 रुपए है, जप्त की जाकर मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेने एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका :-एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मोहन पवार, वरिष्ठ आरक्षक राजेश बागरी की विशेष भूमिका रही एवं प्रधान आरक्षक धनीराम, रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक चेतन, मोहन चौरे, अखिलेश पटेल, आरक्षक उत्तम उचाड़िया, राजकुमार, सुजीत बागरी, कुलदीप सिकरवार,देवेन्द्र सोनवंशी, हरिशंकर,महिला आरक्षक नेहा पटेल, गीता अग्रवाल, सैनिक रामप्रसाद की सराहनीय भूमिका रही । नशा मुक्ति जनचेतना अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित किए गए जागरूकता शिविर एवं नुक्कड सभाएं :- नशा मुक्ति जन चेतन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता शिविर एवं नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया एवं आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी एवं क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार होने की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु समझाईस दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें