Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

: गाडरवारा,क्षेत्र के शिक्षक करेंगे संभाग में जिले का प्रतिनिधित्व

Aditi News Team

Tue, Mar 15, 2022

गाडरवारा। 25 और 26 मार्च को संभाग स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में चीचली ब्लॉक से शिक्षक सत्यम ताम्रकार एवं साईंखेड़ा ब्लॉक से श्रीमती सुषमा तिवारी, प्रियंका अग्रवाल एवं अंजुलता नेमा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदित हो की जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में गणित विषय से सत्यम ताम्रकार ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके अलावा हिंदी विषय मे प्रियंका अग्रवाल ने दूसरा , सुषमा तिवारी ने तीसरा एवं विज्ञान विषय मे अंजुलता नेमा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन सहित बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम , बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने संभाग के लिए चयनित शिक्षको को शुभकामनाएं देते हुए उनसे संभाग स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।

Tags :

जरूरी खबरें