Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी नाबालिग बच्ची को झूठ बोलकर स्कूल से बुलाकर जंगल ले गया जहां दुष्कर्म कर हत्या की ,नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा

7 अगस्त से शुरू होगा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम

दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस मौन क्यों बड़ा सवाल, शिकायतकर्ता के पिता और चाचा ने भी लगाए गंभीर आरोप

नरसिंहपुर पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे

सुरक्षित मातृत्व की मिसाल बनी अनीता गोंड

: बाल सुरक्षा सप्ताह चाइल्ड लाइन से दोस्ती अभियान का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Nov 15, 2022
रतलाम श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारुल माथुर जिला बिलासपुर के निर्देशन पर बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें बाल दिवस के अवसर पर दिनांक 14 11: 2022 से 20 11 2022 तक बाल सुरक्षा सप्ताह जिला स्तर पर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ चाइल्डलाइन से दोस्ती वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया l इस मौके पर चाइल्ड लाइन द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया को चाइल्ड लाइन बैंड बाँधा गया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर चाइल्ड लाइन से जोड़ा गया। रक्षा टीम और चाइल्डलाइन द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस के उपलक्ष्य में "होम" में केक काटा गया व होम के बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही रक्षा टीम द्वारा शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ग्राम पेंडारी थाना सकरी में जाकर बच्चों को गुड टच बैड टच व कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरण कर बाल दिवस मनाया गया l  

Tags :

जरूरी खबरें