Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: शंखनाद से होगा प्रार्थना सत्र का शुभारंभ

Aditi News Team

Mon, Nov 7, 2022
शंखनाद से होगा प्रार्थना सत्र का शुभारंभ गाडरवारा क्षेत्र में पहली बार टैगोर विद्या निकेतन में शंखनाद के द्वारा प्रातः कालीन शालेय प्रार्थना का प्रारंभ किया गया‌। आज से प्रत्येक दिन प्रार्थना का शुभारंभ शंखनाद के द्वारा ही किया जाएगा। शंखनाद का हमारी भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है। 14 रत्नों में से एक शंख,भगवान विष्णु के चार आयुद्ध में से एक है। कहा जाता है कि जहां तक शंख की ध्वनि सुनाई देती है वहां तक की नकारात्मककता दूर हो जाती है तथा यह ध्वनि एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती है। शंख की ध्वनि में ओम की ध्वनि प्रतिध्वनित होती है जो जोश तथा उत्साह पैदा करती है। प्रतिदिन शंख बजाने से शरीर के हानिकारक कीटाणु खत्म हो जाते हैं, पांचों इंद्रियों से लेकर मुंह, फेफड़े तथा पेट से संबंधी रोगों का नाश होता है। प्राचार्या श्रीमती गुंजन पाठक द्वारा विद्यार्थियों में कोरोना महामारी से आई मानसिक नकारात्मकता, अनियमितता, अनुशासनहीनता को दूर करने तथा उन्हें शारीरिक रूप से मजबूती प्रदान करने हेतु यह नवाचार, शिक्षक- शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में त्रिदिवसीय नित्य प्रातः काल शंख बजाने का प्रशिक्षण देते हुए किया गया, जिसमें समस्त छात्र छात्राओं ने शंख ध्वनि का अभ्यास करते हुए विद्यालय परिसर को रोचक व मनोरम बना दिया।

Tags :

जरूरी खबरें