: गाडरवारा,बम्होरी हाई स्कूल में दिये सफलता के मंत्र
Sat, Dec 18, 2021
गाडरवारा। गत दिवस शासकीय हाई स्कूल बम्होरी (मनकवारा) में शिक्षकों के अनुरोध पर नवाचारी शिक्षक मनीष शंकर तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया । इस अवसर पर उनके द्वारा परीक्षा में अच्छे अंक लाने तथा नए नए आविष्कार तथा खोजों के लिए जिज्ञासु बनने की बात कही गयी और बताया कि बच्चों को सारी झिझक त्याग कर शिक्षक द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देना है किसी भी बच्चे को मौन नही रहना है। उत्तर सही हो या गलत किन्तु उत्तर जरूर देना है। उनके इस संवाद से सभी बच्चे खुश नजर आए। विदित हो की दूरदर्शन तथा डिजिलेप माध्यम से मनीष शंकर तिवारी के कंटेंट देखने वाले बच्चों में उनसे मिलने की उत्सुकता थी। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं प्रभारी सुरेश जाटव , आशीष कौरव, निताशा शर्मा, रींना बरकड़े, अभय शर्मा, राजेन्द्र कौरव एवं छात्रो में यशवंती प्रजापति, दीपा नामदेव, सुमित कौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, नवोदय विघालय बोहानी की छात्रा कु.आकांक्षा राजौरिया राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई
Sat, Dec 18, 2021
गाडरवारा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दारा आयोजित आनलाईन राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस मेला मे जवाहर नवोदय विघालय बोहानी की विज्ञान शिक्षिका रेनु मोर्सकोले के सफल मार्गदर्शन मे कु आकांक्षा राजौरिया का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मेले हेतु हुआ है। विदित हो की आकांक्षा ने दैनिक जीवन की समस्या पर आधारित प्लास्टिक के दोना पत्तल गिलास को बंद कर पुनः प्राकृतिक पत्तियो से बने दोना पत्तल गिलास शोध माँडल का प्रस्तुतिकरण आनलाईन माध्यम से किया । उन्हें प्रशस्ति पत्र शील्ड एव दो हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन 4 फरवरी 2022 से गुजरात मे होगा। यदि परिस्थिति ठीक रही तो आफलाईन अन्यथा आनलाईन माध्यम से आयोजन होगा । उल्लेखनीय है की आकांक्षा राजौरिया सागर जिले के महाराजपुर निवासी राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त नवाचारी विज्ञान शिक्षक अशोक राजौरिया की पुत्री है। उनकी सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन, जिला स्तरीय बाल विज्ञान समन्वयक बी एल मलैया सहित जवाहर नवोदय विघालय बोहानी के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी है।
: गाडरवारा,शाला स्तर पर विज्ञान मेलों का आयोजन संपन्न
Wed, Dec 15, 2021
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के निर्देशानुसार जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम के अंतर्गत समूचे जिले सहित गाडरवारा क्षेत्र के चीचली, साईंखेड़ा एवं चांवरपाठा विकासखंड के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कुलो में विद्यालय स्तर पर विज्ञान मेले का आयोजन गत दिवस किया गया। विज्ञान मेलो के आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शाला स्तर पर नगर गाडरवारा के बीटीआई स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या नवीन विद्या भवन, आदर्श स्कूल , उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमगांव छोटा, बम्होरी कलां, पलोहाबड़ा, खुर्सीपार, बनवारी, नांदनेर, शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां, सिरसिरी सहित अन्य , चीचली ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली, कन्या हाईस्कूल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका, बसुरिया, रायपुर, पनारी सहित अन्य एवं चांवरपाठा ब्लाक में बोहानी, कौंडिया एवं खुलरी ग्रामो के स्कुलो में छात्र छात्राओं को शिक्षको ने गतिविधि अंतर्गत विज्ञान के चमत्कार एवं प्रयोग बच्चों को करके दिखाए एवं छात्रो के दल बनाकर उन्हें सहभागिता कराते हुए गतिविधि आधारित प्रश्नमंच एवं नाटिका के भी आयोजन कराए। इस अवसर पर शिक्षकों ने प्रयोग कराते हुए छात्र छात्राओं को बताया की अंधविश्वास हमारे समाज की अनचाही बुराई है वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसे खत्म करने का सशक्त माध्यम है। शिक्षको ने ये भी बताया की जब नारियल मैं सोडियम धातू के टुकडे छिपाकर पानी डाला जाता है तो उसमें आग लग जाती है। जब कांच की परखनली के अंदर एक और परखनली डालते हैं और फिर जब ग्लिसरीन डालते हैं तो अंदर वाली परखनली ग़ायब हो जाती है। जब आम की छाल के चुर्ण को पानी मे मिलाकर हाथ को धुलवाया जाता है और नीचे किसी बर्तन मैं चूने के पानी को रखा जाता है तो चूने का पानी पीला हो जाता है और यह बताया जाता है कि पीलिया झड़ रहा है। स्कुलो में आयोजन उपरांत संस्था स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा का चयन किया गया जो विकासखण्ड स्तर पर आयोजित विज्ञान मेले में सहभागिता करेंगे। शालाओं में विज्ञान मेलों के आयोजन में प्राचार्यो, विज्ञान/गणित शिक्षको, प्रयोगशाला सहायकों सहित छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।