: भोपाल,दुनिया को जीतने का जज्बा हमेशा सफलता की ओर ले जाता है,श्रीमती सिंधिया
Fri, Nov 26, 2021
खेल हमें जीवन को स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना सिखाता है , मुख्य सचिव इकबाल बैंस ,64 वीं राष्ट्रीय शूटिंग राइफल प्रतियोगिता का शुभा
रंभ
भोपाल के बिशन खेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में बुधवार को 3500 से अधिक खिलाड़ियों की उपस्थिति में 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के मुख्य आतिथ्य में शूटिंग प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। पंद्रह दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
जीतने की आग होनी चाहिए
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने भोपाल में ऐसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा बनाई हैं, जिसकी तारीफ दुनियाभर में है। उन्होंने कहा कि पहुँचने और उसे लगातार मेंटेन करने में बहुत मेहनत लगती है, पर जब हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय बल्कि ओलिंपिक तक अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं, तो शासन स्तर पर उन्हें हर तरह की सुविधा देने के लिए मैं कटिबद्ध हूँ। हमारे कार्यों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हमेशा आगे बढ़कर सहायता की है। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वे सब भी चिंकी यादव, मनीषा कीर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (सभी अकादमी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) जैसी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं, बस अपने अंदर जीत की ज्वाला को हमेशा जलाए रखना होगा। दुनिया को जीतने का जज्बा हमेशा सफलता की ओर ले जाता है।
खेल स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना सिखाता है
मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी को देखकर इस बात को समझा जा सकता है कि कमिटमेंट किसे कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के अतिरिक्त अन्य 17 अकादमियाँ संचालित हैं। प्रदेश में खेलों को बेहतर माहौल दिया जा रहा है। खेलों के इतिहास में अब मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी गौरवान्वित हो रहा है। श्री बैंस ने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के सामने खेल विभाग की 50 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स कांपलेक्स बनाया जाएगा। नये काम्पलेक्स में इनडोर फुटबॉल, हॉकी, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्री बैंस ने कहा कि खेल से इंसान अपने जीवन में हार कर जीतना सीखता है। हमेशा अपने जीवन को स्पोर्टिंग स्पिरिट के साथ जीना चाहिए, इससे जीवन में बड़ी क्रांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्समेन क्रिएट करना एक बात है, लेकिन अपने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय एरीना में प्रजेंट करना बड़ी चुनौती है। खेल मंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस चुनौती को बखूबी निभाया है।
एनआरएआई के सेक्रेटरी जनरल श्री कुंवर सुल्तान सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी एक मिसाल है। अन्य राज्यों को इसी तर्ज पर शूटिंग रेंज और सुविधाएँ तैयार करनी चाहिए। यह अकादमी शूटिंग के लिए एक निर्धारित डेस्टिनेशन बन गई है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा सकता है।
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया और मुख्य सचिव श्री बैंस ने अकादमी परिसर का इलेक्ट्रिक व्हीकल में बैठ कर निरीक्षण किया। मुख्य सचिव श्री बैंस ने 50 मीटर शूटिंग रेंज टारगेट पर निशाना लगाकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। श्री बैंस ने एनआरआई के पदाधिकारियों श्री राजीव भाटिया और श्री पवन सिंह से राइफल और टारगेट की कार्य-प्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती दीप्ती गौड़ मुखर्जी, संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, हाई परफॉर्मेंस शूटिंग कोच मनशेर सिंह और सुश्री सुमा शिरूर और बड़ी संख्या मे खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित थे।
: गाडरवारा,स्पर्धाओं में दिव्यांग बच्चों ने किया सामर्थ्य कौशल का प्रदर्शन
Thu, Nov 25, 2021
गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा के जनपद शिक्षा केन्द्र परिसर में जिला शिक्षा केन्द्र के निर्दशानुसार शासकीय शालाओं में 1 से 8 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की प्रतियोगिताओ का शुभारंभ बीईओ प्रतापनारायण, एपीसी श्रीमती अंजू शर्मा, उत्कृष्ट प्रभारी प्राचार्य धर्मेन्द्र वर्मा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया एवं मनीराम मेहरा सहित जनशिक्षको की उपस्तिथि में सरस्वती पूजन से किया गया। तदोपरांत उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए ही प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया है। बीएसी संदीप स्थापक ने अपने उदबोधन में दिव्यांग बच्चों को अच्छे प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा की हम सभी को स्कुलो में दिव्यांग बच्चों के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। कार्यक्रम में बीएसी योगेन्द्र झारिया ने अपने उदबोधन में प्रतियोगिताओ के आयोजन की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम को उत्कृष्ट प्रभारी प्राचार्य धर्मेन्द्र वर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल दीक्षित एवं पवन राजौरिया ने संयुक्त रूप से किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन बीएसी मनीराम मेहरा ने किया। समापन अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता में तीरथ कहार ने प्रथम, ईशान हुसैन ने द्वितीय एवं अवधेश कीर ने तृतीय स्थान, रांगोली प्रतियोगिता में राजकुमार अहिरवार ने प्रथम, गायत्री गोस्वामी ने द्वितीय , शीतल ठाकुर ने तृतीय ,दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में तीरथ कहार ने प्रथम, राजकुमार अहिरवार ने द्वितीय, राजा नोरिया ने तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री गोस्वामी ने प्रथम, अनुराधा गोस्वामी ने द्वितीय एवं पूनम ठाकुर ने तृतीय, कुर्सी दौड़ के बालक वर्ग में शरद राजपूत ने प्रथम, देवांश रजक ने द्वितीय एवं राजकुमार अहिरवार ने तृतीय, बालिका वर्ग में पुनम ठाकुर ने प्रथम, गायत्री गोस्वामी ने द्वितीय एवं अनुराधा गोस्वामी ने तृतीय स्थान, बाल्टी बाल प्रतियोगिता में सूरज श्रीवास ने प्रथम, पूनम ठाकुर ने द्वितीय , शरद राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया जिन्हें अतिथियों द्वारा उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। ये सभी 3 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओ में साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम मे सांत्वना पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन में एमआईएस वेदप्रकाश राजपूत,जनशिक्षको प्रशान्त राय, सुरेन्द्र राजपूत, देवी सिंह कीर, नेपाल झारिया,प्रदीप मालवीय ,बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार,दीपक आरसे, प्रभात रूसिया, भानु राजपुत, मधुसूदन पटैल, ज्योति श्रीवास्तव, रिंकी कहार, जागृति विश्वकर्मा , संजेश पुरी, रामस्वरूप बसेडिया, नीतेश सोनी सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।
: खंडवा,सिंगापुर के सेंटोसा आईलेंड जैसा सुन्दर है हनुवंतिया मुख्यमंत्री
Sun, Nov 21, 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हनुवंतिया सिंगापुर के सेंटोसा आइलैण्ड जैसा सुंदर है। सेंटोसा आइलैण्ड के भ्रमण के दौरान ही उन्हें हनुवंतिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रेरणा मिली थी। यहाँ का गहरा नीला पानी समंदर जैसा है। ऐसा दृश्य देखने को शहरवासी तरसते हैं। आज मध्यप्रदेश पर्यटन में हनुवंतिया का विशेष स्थान है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हनुवंतिया में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न साहसिक गतिविधियाँ स्कूबा डायविंग, ज्वाय राइड, हॉट एयर बैलून आदि प्रारंभ की जायेंगी। पर्यटक हेलीकॉप्टर में बैठने का आनंद भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज खण्डवा जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल-महोत्सव 2021-22 का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को मिले पुरस्कारों के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार पाँचवीं बार देश में प्रथम रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों ने भी स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 25 हजार जनसंख्या वाले कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में मूंदी के देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र जनजातीय नायकों टंट्या भील, भीमा नायक, खज्या नायक आदि की गौरव गाथा कहता है। टंट्या मामा ने यहाँ जन्म लिया। उनके कड़े यहाँ रखे हैं। प्रदेश में टंट्या मामा का बलिदान दिवस 4 दिसम्बर को पातालपानी में मनाया जायेगा। इसके पूर्व उनके जन्म-स्थान खण्डवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा ग्राम से उनकी पावन मिट्टी का कलश लेकर यात्रा निकाली जायेगी, जो 4 दिसम्बर को पातालपानी में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शुक्ला को निर्देश दिये कि हनुवंतिया में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एक प्रदर्शनी लगाई जाये, जो हमारे देश भक्तों की गौरव गाथा प्रदर्शित करे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। प्रदेश में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जायेगा। ग्रामीण पर्यटन भी प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन मंत्री श्री विजय शाह की माँग पर चारखेड़ा में बर्ड वॉच सेंटर तथा नाइट सफारी शुरू किये जाने के निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी वर्ग की आजीविका प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से प्रदेश में कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। प्रतिबंध हटने के बावजूद भी हमें सभी सावधानियाँ बरतनी होगी। सभी कोरोना वैक्सीन के दो डोज आवश्यक रूप से लगवा लें।
वन मंत्री श्री विजय शाह ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में नर्मदा नदी के विभिन्न टापुओं का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जायेगा। चारखेड़ा में बर्ड वॉचिंग सेंटर एवं नाइट सफारी प्रारंभ किये जा सकते हैं। संत सिंगाजी तीर्थ-स्थल के लिये नाव चलाई जायेगी। यहाँ पानी पर हवाई जहाज उतरने की व्यवस्था कर हवाई सेवा भी प्रारंभ की जा सकती है।
प्रारंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं जनसम्पर्क श्री शिव शेखर शुक्ला ने जल-महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक श्री नारायण पटेल ने भी संबोधन दिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हनुवंतिया सिंगापुर के सेंटोसा आइलैण्ड जैसा सुंदर है। सेंटोसा आइलैण्ड के भ्रमण के दौरान ही उन्हें हनुवंतिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रेरणा मिली थी। यहाँ का गहरा नीला पानी समंदर जैसा है। ऐसा दृश्य देखने को शहरवासी तरसते हैं। आज मध्यप्रदेश पर्यटन में हनुवंतिया का विशेष स्थान है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हनुवंतिया में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही विभिन्न साहसिक गतिविधियाँ स्कूबा डायविंग, ज्वाय राइड, हॉट एयर बैलून आदि प्रारंभ की जायेंगी। पर्यटक हेलीकॉप्टर में बैठने का आनंद भी ले सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज खण्डवा जिले के पर्यटन स्थल हनुवंतिया में जल-महोत्सव 2021-22 का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश को मिले पुरस्कारों के लिए सभी संबंधितों को बधाई दी। स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार पाँचवीं बार देश में प्रथम रहा है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों ने भी स्वच्छता में कीर्तिमान स्थापित किये हैं। 25 हजार जनसंख्या वाले कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में मूंदी के देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निमाड़ क्षेत्र जनजातीय नायकों टंट्या भील, भीमा नायक, खज्या नायक आदि की गौरव गाथा कहता है। टंट्या मामा ने यहाँ जन्म लिया। उनके कड़े यहाँ रखे हैं। प्रदेश में टंट्या मामा का बलिदान दिवस 4 दिसम्बर को पातालपानी में मनाया जायेगा। इसके पूर्व उनके जन्म-स्थान खण्डवा जिले की पंधाना तहसील के बडदा ग्राम से उनकी पावन मिट्टी का कलश लेकर यात्रा निकाली जायेगी, जो 4 दिसम्बर को पातालपानी में संपन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शुक्ला को निर्देश दिये कि हनुवंतिया में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर एक प्रदर्शनी लगाई जाये, जो हमारे देश भक्तों की गौरव गाथा प्रदर्शित करे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पर्यटन विभाग पर्यटन के क्षेत्र में अद्भुत कार्य कर रहा है। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। प्रदेश में पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जायेगा। ग्रामीण पर्यटन भी प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन मंत्री श्री विजय शाह की माँग पर चारखेड़ा में बर्ड वॉच सेंटर तथा नाइट सफारी शुरू किये जाने के निर्देश भी दिये।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसी भी वर्ग की आजीविका प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से प्रदेश में कोरोना संबंधी सारे प्रतिबंध समाप्त कर दिये गये हैं। प्रतिबंध हटने के बावजूद भी हमें सभी सावधानियाँ बरतनी होगी। सभी कोरोना वैक्सीन के दो डोज आवश्यक रूप से लगवा लें।
वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि हनुवंतिया क्षेत्र में नर्मदा नदी के विभिन्न टापुओं का पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जायेगा। चारखेड़ा में बर्ड वॉचिंग सेंटर एवं नाइट सफारी प्रारंभ किये जा सकते हैं। संत सिंगाजी तीर्थ-स्थल के लिये नाव चलाई जायेगी। यहाँ पानी पर हवाई जहाज उतरने की व्यवस्था कर हवाई सेवा भी प्रारंभ की जा सकती है।
प्रारंभ में प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं जनसम्पर्क शिव शेखर शुक्ला ने जल-महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं विधायक नारायण पटेल ने भी संबोधन दिया।