Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

: नरसिंहपुर, बीज निगम के नरसिंहपुर व गाडरवारा केन्द्र में गेहूं एवं चना का बीज उपलब्ध

Aditi News Team

Thu, Oct 28, 2021

नरसिंहपुर । मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अंतर्गत बीज प्रक्रिया केन्द्र नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में निर्धारित दर पर गेहूं एवं चना बीज की विभिन्न किस्में विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। बीज पर अनुदान भी देय है। इस संबंध में नरसिंहपुर के लिए मोबाइल नम्बर 7987320515 और गाडरवारा के लिए मोबाइल नम्बर 9589683217 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक जबलपुर ने दी है।

         इस सिलसिले में प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी वर्ष 2020- 21 में नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में विक्रय के लिए गेहूं की सुजाता, जैविक एचआई- 8713, एचआई 8737, एचआई 8759, एमपी 3211, जीडब्ल्यू 3382, जीडब्ल्यू 3288, जीडब्ल्यू 322, एचआई 1544, आरबीडब्ल्यू 4106, राज 4238, एचआई 1605 एवं डीबीडब्ल्यू 110 और चना की आरवीजी 202, आरवीजी 203, जेजी 12, जैविक जेजी 36 आदि किस्मों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

 उंची गेहूं की विक्रय दर 4050 रूपये प्रति क्विंटल, बोनी गेहूं की विक्रय दर 3600 रूपये प्रति क्विंटल और चना की विक्रय दर 7700 रूपये प्रति क्विंटल है। इन दरों पर शासन द्वारा निर्धारित अनुदान भी मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें