Monday 5th of October 2026

ब्रेकिंग

draft title

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

सरकार आपके द्वार के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए शिविर जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किए

छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देकर उनके सपनों को देंगे नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

फायरिंग करने वाले गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार : नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Mon, Oct 5, 2026

टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग,

कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर में रात 9 बजे एसबीआई की एसीबी शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक में तैनात गार्ड ने विवाद के दौरान अपनी बंदूक से फायरिंग कर दी। घटना के बाद बैंक के पास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात बैंक शाखा में फर्नीचर का काम चल रहा था। इसी दौरान स्थानीय टिफिन सेंटर संचालक विपिन नेमा अपने दो बच्चों के साथ बैंक में टिफिन देने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि काम कर रहे मजदूरों और गार्ड के लिए टिफिन मंगाया गया था, लेकिन एक टिफिन कम आने को लेकर गार्ड राजकुमार नाराज हो गया।

इसी बात को लेकर गार्ड और टिफिन सेंटर संचालक के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने अपनी बंदूक उठा ली और फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए आसपास के कोनों में छिप गए।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गार्ड राजकुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसकी बंदूक भी अपने कब्जे में ली है। फिलहाल आरोपी से कोतवाली थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस फायरिंग के कारणों और घटना के दौरान मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें