Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

: भोपाल,केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने राज्यरानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर भोपाल से किया रवाना,भोपाल-दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल की सेवा शुरू

Aditi News Team

Sat, Oct 16, 2021

भोपाल। मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 01161/01162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल की सेवा आज बहाल की गई है। केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा आज  17.55 बजे भोपाल स्टेशन से  गाड़ी संख्या 01161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल की बहाली सेवा को हरी झंडी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना किया।
            इस अवसर पर भोपाल स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में भोपाल नगर के  जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में जन सामान्य उपस्थित थे। भोपाल मण्डल रेल प्रशासन की ओर से मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।
           वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री विजय प्रकाश ने बताया कि  गाड़ी संख्या 01161 भोपाल-दमोह राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से 17.55 बजे प्रस्थान कर, 18.32 बजे विदिशा पहुँचकर, 18.34 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 19.02 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 19.04 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 19.28 बजे मंडीबामोरा पहुँचकर, 19.30 बजे मंडीबामोरा से प्रस्थान कर, 19.55 बजे बीना पहुँचकर, 20.00 बजे बीना से प्रस्थान कर, 20.28 बजे खुरई पहुँचकर, 20.30  बजे खुरई से प्रस्थान कर, 21.07 बजे सागर पहुँचकर, 21.10 बजे सागर से प्रस्थान कर, 21.18 बजे मकरोनिया पहुँचकर, 21.20 बजे मकरोनिया से प्रस्थान कर, 21 42 बजे गणेशगंज पहुँचकर, 21.44 बजे गणेशगंज से प्रस्थान कर, 21.53 बजे पथरिया पहुँचकर, 21.55 बजे पथरिया से प्रस्थान कर,  22.45 बजे दमोह स्टेशन पहुँचेगी।

            इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01162 दमोह-भोपाल राज्य रानी एक्सप्रेस स्पेशल प्रतिदिन दमोह स्टेशन से 05.30 बजे प्रस्थान कर, 05.48 बजे पथरिया पहुँचकर, 05.50 बजे पथरिया से प्रस्थान कर, 06.00 बजे गणेशगंज पहुँचकर, 06.02 बजे गणेशगंज से प्रस्थान कर, 06.28 बजे मकरोनिया पहुँचकर, 06.30 बजे मकरोनिया से प्रस्थान कर, 06.40 बजे सागर पहुँचकर, 06.45 बजे सागर से प्रस्थान कर, 07.18 बजे खुरई पहुँचकर, 07.20 बजे खुरई से प्रस्थान कर, 08.00 बजे बीना पहुँचकर, 08.05 बजे बीना से प्रस्थान कर, 08.22 बजे मंडीबामोरा पहुँचकर, 08.24 बजे मंडीबामोरा से प्रस्थान कर, 08.43 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 08.45 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 09.14 बजे विदिशा पहुँचकर, 09.16 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 10.35 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।
            यह गाड़ी 01 वातानुकूलित चेयरकार, 06 द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 05 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 14 कोचों के साथ चलेगी। इस भोपाल के कार्यक्रम में श्री भगवानदास सबनानी प्रदेश महामंत्री भाजपा श्री विकास वीरानी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री शैलेंद्र अग्रवाल भोपाल श्री राजेंद्र गुरु दमोह श्री चेतन चौहान भोपाल आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें