Tuesday 6th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: भोपाल,मोबाइल टीम कोविड वैक्सीनेशन और जन जागरूकता के लिये आमजन के बीच पहुँचेगी-कलेक्टर अविनाश लवानिया

Aditi News Team

Tue, Dec 28, 2021

10 वैक्सीनेशन वाहन और 5 प्रचार रथ से वैक्सीनेशन तथा कोविड से बचाव का संदेश

भोपाल। कोविड से बचाव के लिये प्रशासन और स्वयं सेवी सस्थाओं द्वारा कई नवाचार किये जा रहे हैं इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कलेक्टर कार्यालय से 10 वैक्सीनेशन वाहन और 5 प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से दूरस्थ पहुँच विहीन ग्रामों में घर-घर पहुँचकर नागरिकों को कोविड वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाया जाएगा। साथ ही ओमिक्रॉन से बचाव के लिए कोविड एप्रोप्रियेट व्यवहार अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने और बार-बार साबुन से हाथ धोने अथवा सेनेटाईज करने के लिये जागरूक करेंगी।   "सेव द चिल्ड्रन" संस्था के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा कोविड से समाज की सुरक्षा के लिये यह गहन अभियान चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें