Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया : 05 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) एवं एक मोटरसाईकल सहित करीबन 1 लाख रूपये कीमती मशरूका जप्त

Aditi News Team

Sat, Oct 11, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) के साथ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

05 किलो अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) एवं एक मोटरसाईकल सहित करीबन 1 लाख रूपये कीमती मशरूका जप्त

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” चलाया जा रहा है ।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 11/10/2025 की सुबह करीबन 11 बजे शनि मंदिर के पास कामती रोड गाडरवारा में संदेह के आधार पर बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकल की आड़ में थैला रखे एक संदेही राहुल राजपूत पिता जीवन सिंह राजपूत उम्र 22 वर्ष निवासी तलापार,उदयपुरा थाना उदयपुरा जिला रायसेन के कब्जे से 05 किलोग्राम ग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा जप्त किया गया है ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी राहुल राजपूत को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध थाना गाडरवारा में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8,20(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*विशेष भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,अखिलेश पटेल,आरक्षक बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,करन सिंह की विशेष भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा पुलिस ने पकड़ा गांजा

1 लाख रु. का गांजा जप्त

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के निर्देशन में कार्यवाही

जरूरी खबरें