गाडरवारा में अवैध शराब के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही : आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
Aditi News Team
Sat, Oct 3, 2026
*"OPERATION EAGLE CLAW"*
*“नशा मुक्त नरसिंहपुर” की दिशा में नरसिंहपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी*
• *अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय।*
• *थाना गाडरवारा अंतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही करते हुए 11 आरोपी गिरफ्तार।*
• *आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।*
• *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।*
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों एवं उनके संबंध में सूचनाएं एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। साथ ही पूर्व में अवैध शराब के प्रकरणों में पकड़े गए व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं एवं निगरानी के आधार पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए धरपकड़ की जा रही है।
इसी क्रम में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पृथक-पृथक ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जप्त की गई है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
अर्जुन धानक निवासी पलोटनगंज गाडरवारा, विकास पटैल निवासी पटना घघरौला, मनोज लोधी निवासी ग्राम सहावन सालीचैका, सुरेन्द्र कुमरे निवासी यशोदा नगर कालोनी गाडरवारा, राहुल रजक निवासी महाराणा प्रताप वार्ड गाडरवारा, करन श्रीवास निवासी विवेकानंद वार्ड, गाडरवारा, सूरज यादव निवासी पलोटनगंज, गाडरवारा, शिवम अहिरवार निवासी ग्राम आडेगांव सालीचैका, हल्के लोधी निवासी ग्राम छोटी बाबई, अतुल कुमार सिलावट निवासी रेता मोहल्ला, सालीचैका एवं अभिषेक सिलावट निवासी ग्राम गरहा।
*जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही:* आरोपियों के कब्जे से 206 पाव देशी शराब ज्पत की जाकर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना