Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : निर्माण तिथि अंकित नहीं पाये जाने पर 14 बैग में रखी 340 किलोग्राम चाय जप्त

Aditi News Team

Sun, Jan 18, 2026

मनोहर चाय आउलेट्स का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण.

निर्माण तिथि अंकित नहीं पाये जाने पर 14 बैग में रखी 340 किलोग्राम चाय जप्त.

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज शुक्रवार को रामपुर, मेडिकल, चारखम्भा एवं धनवंतरीनगर स्थित मनोहर चाय आउटलेट्स का निरीक्षण किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन आउटलेट्स में रखे चाय के पैकेट्स में निर्माण तिथि तथा बैच संख्या अंकित नहीं पाई गई। मेडिकल एवं धनवंतरीनगर स्थित मनोहर चाय आउटलेट से चाय के 14 बैग (340 किलोग्राम) जप्त किये गये हैं। जप्त किये गये इन चाय के बैग में लगे लेबल में आवश्यक घोषणाओं का अभाव था। मनोहर चाय आउलेट्स से नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किये गये हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभिहित अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन पाये जाने के कारण संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे

जरूरी खबरें