Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ : गाडरवारा,बेलखेड़ी ग्राम में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू

Aditi News Team

Wed, Sep 24, 2025

संगीत मे श्रीमद् भागवत कथा आरभ

गाडरवारा बेलखेड़ी ग्राम स्थित प्राचीन मंदिर परिसर ग्राउंड में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया और मंगल गान करती हुईं यात्रा में शामिल हुईं।

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर ग्राउंड से शुरू हुई और पूरे बेलखेड़ी गांव में मुख्य मार्गो से होते हुए वापस कथा स्थल में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक भागवत किकर प.कृष्णकांत जी शास्त्री श्री वृंदावन धाम महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रावण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है।आपको बता दे बेलखेड़ी में पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल परिवार द्वारा हर वर्ष धार्मिक आयोजन किया जाता है। यह कथा दिनांक 24/09/25 सितंबर बुधवार से 30 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक चलेगी। इस अवसर पर गाडरवारा क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व विधायक गोविंद सिंह जी पटेल, समाजसेवी अशोक काबरा, शिवकुमार नीखरा, मुन्ना भैया, गौतम सिंह पटेल,अनिल साहू,अभिषेक पटेल,अंकुश पटेल,आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

बेलखेड़ी ग्राम स्थित प्राचीन मंदिर परिसर ग्राउंड में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ

श्री मद भागवत कथा प्रारंभ

जरूरी खबरें