Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

अवैध गौवंश परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार : पशु क्रूरता कर अवैध गौवंश परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Aditi News Team

Fri, Sep 19, 2025

थाना मण्डी, जिला सीहोर

पशु क्रूरता कर अवैध गौवंश परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 06.08.2025 को प्रातः 06:00 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस द्वारा नापला खेड़ी पुलिया के पास एक अशोक लीलैण्ड वाहन को रोका गया, जिसमें 09 नग बछड़े (गौवंश) मुंह एवं पैर बांधकर परिवहन किए जा रहे थे। वाहन को मौके पर ही जप्त कर गौवंश को सुरक्षित किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना मण्डी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के समय वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनीकी टीम की सहायता एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक 18.09.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें