Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

नरसिंहपुर में पार्किंग विवाद के बाद फायरिंग : ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Aditi News Team

Tue, Sep 22, 2026

नरसिंहपुर में पार्किंग विवाद के बाद फायरिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर। शहर के बालाजी कॉम्प्लेक्स के समीप मंगलवार देर शाम वाहन पार्किंग को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चलने की नौबत आ गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर तहसील भवन निर्माण कार्य से जुड़े मुरैना निवासी ठेकेदार अरुण प्रताप सिंह यादव का आवास बालाजी कॉम्प्लेक्स के पास स्थित है। बताया जा रहा है कि वाहन पार्क करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद आरोपी ठेकेदार ने अचानक फायरिंग कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के विस्तृत विवरण और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें