सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के तहत नरसिंह तालाब के पास व्यापक साफ-सफाई : जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सक्रिय सहभागिता
Aditi News Team
Wed, Sep 17, 2025
"सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के तहत नरसिंह तालाब के पास व्यापक साफ-सफाई सम्पन्न
•जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सक्रिय सहभागिता
"सेवा पखवाड़ा" कार्यक्रम के अंतर्गत नरसिंह तालाब, नरसिंहपुर परिसर में दिनांक 17 सितम्बर 2025 को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष, श्री नीरज दुबे, कलेक्टर, श्रीमति शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता सहित गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
*कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ:*
• नरसिंह तालाब के किनारे झाड़ियों व प्लास्टिक कचरे की सफाई
• पैदल पथ, घाट व आसपास के क्षेत्रों की धुलाई व कीटनाशक का छिड़काव
• ब्लीचिंग पाउडर का प्रयोग कर गंदगी मुक्त वातावरण का निर्माण
• नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु संवाद व अपील
"स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। नरसिंह तालाब जैसे ऐतिहासिक स्थलों को साफ-सुथरा रखना हमारी सांझी जिम्मेदारी है।"
Tags :
जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सक्रिय सहभागिता