Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

लोक निर्माण विभाग पी आई यू के कार्यपालन यंत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में शव मिलने से हड़कम्प पुलिस जांच में

गाडरवारा तालाब परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा : स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Sep 22, 2026

गाडरवारा तालाब परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा। तालाब परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि तालाब परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की घोषणा शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा की गई थी। वहीं, इसी स्थल पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भूमि पूजन भी किया जा चुका है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अब पूर्व निर्धारित स्थल के बजाय दूसरी जगह प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। संगठन का कहना है कि प्रस्तावित दूसरी जगह बरगद के पेड़ के नीचे है, जहां प्रतिमा की सुरक्षा और लोगों की आवागमन की दृष्टि से उचित व्यवस्था नहीं है।

संगठन ने मांग की है कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई थी और जहां भूमि पूजन किया जा चुका है, उसी स्थान पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए।

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा

जरूरी खबरें