साईखेडा शासकीय महा.में साइंस प्रोफेसर की नियुक्ति हो : महाविद्यालय में BSC सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है लेकिन प्रोफेसर न होने से छात्रों का भविष्य खतरे में,राकेश खेमरिया
Aditi News Team
Wed, Oct 7, 2026
शासकीय महाविद्यालय साईखेडा में साइंस प्रोफेसर की हो नियुक्ति राकेश खेमरिया।।
शासकीय महाविद्यालय साईखेडा में बीएससी सांइस विभाग में प्राणी शास्त्र,वनस्पति शास्त्र , भौतिक शास्त्र ,रसायन शास्त्र, के प्रोफेसर नही है और ना ही कोई लेव टेक्निशियन की नियुक्ति की गयी है जिसके कारण कक्षाए नही लग पा रही है छात्र छात्राऔ की पढाई प्रभावित हो रही है आधा सत्र निकल जाने के बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था नही की गयी है ना ही किसी स्थाई प्रोफेशर की नियुक्ति की गयी है महाविद्यालय साईखेडा में बीएससी सांइस विभाग महत्वपूर्ण फेकल्टी है जिसमें सैकडो छात्र छात्राऔ का भविष्य बनता है ऐसे महत्वपूर्ण बिषयो के प्रोफेसर का ना होना क्षेत्रीय छात्र छात्राऔ के भविष्य को अंधेरा में धकेलने का कारण बनेगा अतः प्रशासन से अपेक्षा है कि शीघ्र स्थाई प्रोफेसर की नियुक्ति कर शासकीय महाविद्यालय में साईखेडा में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति कर शासकीय महाविद्यालय साईखेडा के शेक्षणिक प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित कराने पर जोर दिया जाये।।राकेश खेमरिया अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय साईखेडा जिला नरसिंहपुर।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
सांईखेड़ा महाविद्यालय,