Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

एक बार फिर डॉक्टर पंकज ठारवानी पर पीड़ित परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, : देवरी मिडवानी निवासी चंद्रभान नाथ ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर की जनसुनवाई में डाक्टर की शिकायत

Aditi News Team

Mon, Sep 22, 2025

एक बार फिर डॉक्टर पंकज ठारवानी पर पीड़ित परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,

देवरी मिडवानी निवासी चंद्रभान नाथ ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर की जनसुनवाई में डाक्टर पंकज ठारवानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई

सत्येंद्र मिश्रा की शिकायत के बाद 2024 का गंभीर मामला आया सामने

गाडरवारा। वर्ष 2025 में सत्येंद्र मिश्रा के सर से उठा मां का साया तो 2024 में देवरी मिडवानी निवासी नाथ परिवार के छोटे-छोटे बच्चों के सर से उठा पिता का हाथ : डॉक्टर पर लापरवाही से इलाज करने के गंभीर आरोप कलेक्टर नरसिंहपुर की जनसुनवाई में पहुंचा एक और नया मामला : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का डाक्टर पर खुला संरक्षण जांच आदेश हुए 15 दिन बीत जाने के बाद नहीं कोई कार्रवाई ।

खबर नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरी मिडवानी निवासी चंद्रभान नाथ ने नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर की जनसुनवाई में डाक्टर पंकज ठारवानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है पीड़ित नाथ का कहना है कि डॉक्टर के रूप में यमराज बनकर बैठे ठारवानी डाक्टर ने मेरे छोटे भाई का गलत उपचार और गलत ओवरडोज बोटल और बहुत तेज इंजेक्शन लगाए जिसके कारण मेरे भाई बेकाबू हो गया पागलो की तरह हो गया तभी डर की हालत में बिगड़े केस को एंबुलेंस की सहायता से डॉक्टर द्वारा रेफर कराया जहां जांच में पता चला कि गलत दवाइयां के असर से मरीज की किडनी और लीवर में इन्फेक्शन बना और उसकी मृत्यु हो गई इसके बाद हमारे द्वारा डॉक्टर का विरोध और शिकायत दर्ज कराई तो डॉक्टर द्वारा पीड़ित परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया परंतु एक बार वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा जबकि डॉक्टर के गलत उपचार देने से आए दिन मरीजों की हालत बिगड़ने और मौत के आंकड़े बढ़ने लगे हैं हाल ही में लिलवानी निवासी सतेंद्र मिश्रा की मां के साथ भी गलत उपचार किया गया जिससे कि उनकी किडनी खराब हुई और मामला बिगड़ गया।

मामले में पीड़ित परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही गलत उपचार देने के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और डॉक्टर की निजी क्लीनिक बंद कर कर मामला दर्ज करने की मांग की है।

Tags :

Dr ठारवानी

गाडरवारा में डॉ के खिलाफ दूसरी शिकायत आई सामने

जिम्मेदार आखिर ध्यान क्यों नहीं दे रहे

जरूरी खबरें