Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

नवरात्रि से प्रारंभ बचत उत्सव का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा : सीएम : प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया संदेश

Aditi News Team

Mon, Sep 22, 2025

नवरात्रि से प्रारंभ बचत उत्सव का लाभ सभी वर्गों को मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें कम करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसके माध्यम से 5 प्रतिशत की जीएसटी के दायरे में 99 प्रतिशत वस्तुएँ आ गई हैं। सोमवार 22 सितम्बर नवरात्रि के दिन से यह हमारे लिए एक तरह से बचत उत्सव के रूप में मनेगा। इसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आहवान किया कि सभी नागरिक गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार की शाम प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के पश्चात मीडिया को दिए संदेश में कहा कि नवरात्रि का शुभारंभ जीएसटी बचत उत्सव से हो रहा है। यह समस्त राष्ट्रवासियों के हित में है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश में विस्तारपूर्वक जीएसटी बचत उत्सव की जानकारी दी है। राष्ट्रवासियों को यह बहुत बड़ी सौगात है। भारत को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। कमजोर से कमजोर वर्ग की आय में वृद्धि के साथ विकास में उन सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के माध्यम से निर्मित वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। गर्व के साथ स्वदेशी के भाव को बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मेक इन इंडिया' और 'मेड इन इंडिया' को प्रोत्साहित करें। स्वदेशी के मंत्र को नवरात्रि के समय से लागू किए जाने से अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा क्योंकि रोजमर्रा की चीजों के क्रय किए जाने से किसान, महिला, युवा सभी के जीवन में बेहतरी आएगी।

Tags :

प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिया संदेश

जरूरी खबरें