Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

11 मरीजों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी जांच में जुटे,सागर ज़िले के बंडा की घटना

जो एक प्राइवेट संस्थान के खिलाफ दायर PIL से जुड़ा था—जिसका असल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) से कोई लेना-देना नहीं

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

मुख्यमंत्री की फोटो गायब, साइकिल वितरण कार्यक्रम में उठे सवाल : मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब प्रशासन और जनप्रतिनिधि की लापरवाही उजागर

Aditi News Team

Thu, Sep 25, 2025

रिपोर्टर कविता पांडे पन्ना

मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब प्रशासन और जनप्रतिनिधि की लापरवाही उजागर।

मुख्यमंत्री की फोटो गायब, साइकिल वितरण कार्यक्रम में उठे सवाल

मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत शनिवार को शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पगारा में जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से साइकिलें वितरित की गईं। लेकिन इस पूरे आयोजन में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मंच और बैनर से मुख्यमंत्री की फोटो नदारद रही।

आम तौर पर शासन की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाई जाती है, लेकिन इस बार न तो मंच पर और न ही कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री की कोई तस्वीर दिखाई दी। इससे कार्यक्रम में शामिल लोगों और अभिभावकों में हैरानी देखने को मिली।

गुनौर विधायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, मगर उन्होंने भी मुख्यमंत्री की फोटो गायब होने के मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और न ही इस पर किसी तरह की कार्रवाई की। विधायक की चुप्पी से लोगों में यह चर्चा तेज हो गई कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों ने इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर दी।

लोगों का कहना है कि यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि मुख्यमंत्री और उनकी योजनाओं का सीधा अपमान है। शासन की मंशा और दिशा-निर्देशों के विपरीत इस तरह की लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है।

फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई स्पष्टिकरण सामने नहीं आया है। लेकिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की फोटो न लगने की वजह से राजनीति गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर क्यों हटाई गई इस पर भी विधायक की नजर नहीं पड़ी।

Tags :

पन्ना

साईकिल वितरण कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री की फोटो गायब

जरूरी खबरें