Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

नोटों के ये बंडल भिलाई-3 चरोदा में एक पिकअप गाड़ी में मिले, जिसे रायपुर से उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।

करेली स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा प्रदत्त राशि से परशुराम स्तंभ का भूमिपूजन हुआ

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

गुरु परंपरा के समर्पित साधकों का सम्मान भी सिद्धचक्र महामंडल विधान के समान महत्त्वपूर्ण अनुष्ठान,मुनि श्री समता सागर जी

शासकीय एकीकृत्र माध्यमिक शाला चोर बरहेठा ग्राम में : सीआईएसएफ इकाई द्वारा काम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अर्धसैनिक बलो में भर्ती के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया

Aditi News Team

Mon, Dec 8, 2025

सीआईएसएफ इकाई द्वारा शासकीय एकीकृत्र माध्यमिक शाला चोर बरहेठा ग्राम में काम्युनिटी पुलिसिंग के तहत अर्धसैनिक बलो में भर्ती के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया

नरसिंहपुर जिले में स्थित एन0टी0पी0सी गाडरवारा जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की सुरक्षा में तैनात सी0आई0एस0एफ इकाई के प्रभारी श्री श्रेय कुमार पाण्डेय, उप कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में काम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एनटीपीसी गाडरवारा के पास स्थित चोरबरहेठा ग्राम के शासकीय एकिकृत्र माध्यमिक शाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें योग्य बेरोजगार युवाओं को अर्धसैनिक बलो में वर्तमान में निकले 25487 सिपाही के पदो पर भर्ती के बारे में बताया गया जिसमें अकेले सीआईएसएफ में 14500 पदो पर सिपाही की भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की कई है जिसकी अंतिम तिथि 31.12.2025 है। कुशल एवं योग्य युवाओ को जागरूक करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही बच्चो को समझाया गया कि यदि किसी को ऑनलाईन फार्म भरने में समस्या आती है तो वह एनटीपीसी, सीआईएसएफ कार्यालय में संपर्क कर सकते है जिनकी बगैर किसी शुल्क के मद्द की जायेगी। इस कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के आरक्षित निरीक्षक श्री ब्रजेश कुमार द्वारा अर्धसैनिक बलो का देश की सुरक्षा में भूमिका पर प्रकाश डाला गया साथ ही बच्चो को अर्धसैनिक बलो में भर्ती संबंधी मापदण्डो के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में बहॉ पर मौजूद सभी युवक एवं युवतियो के साथ साथ सभी स्थानीय गणमान्यो के जलपान का बदोबस्त किया गया। इस कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक सरिता मरकाम भी मौजूद रही जिनके द्वारा युवतियो को अर्धसैनिक बल में भर्ती होने हेतु प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम से सभी बच्चे एवं बच्चीयॉ उत्साहित नज़र आये।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

CISF NTPC Gadarwara

जरूरी खबरें