Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में आए श्री बुद्धू सिंह को मौके पर मिली कान की मशीन

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनसुनवाई में आए श्री बुद्धू सिंह को मौके पर मिली कान की मशीन

75 आवेदन पत्रों की हुई सुनवाई

नरसिंहपुर।मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में गोटेगांव तहसील के ग्राम कूसीवाड़ा के श्री बुद्धू सिंह अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। कम सुनाई देने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मौके पर ही कान की मशीन देने के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देशन में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केन्द्र में परीक्षण कराया गया। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में मौके पर ही श्री बुद्धू सिंह को कान की मशीन प्रदान की।

जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 75 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें