Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

नरसिंहपुर कलेक्टर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वास्थ्य केन्द्रों में अनुपस्थित स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

Aditi News Team

Thu, Oct 16, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर और आमगांव बड़ा का निरीक्षण

स्वास्थ्य केन्द्रों में अनुपस्थित स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

      कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर और आमगांव बड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्‍य केन्द्रों में ओपीडी, स्टोर रूम, औषधी भंडार कक्ष, डिलेवरी कक्ष, दवा वितरण केन्द्र आदि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य केन्द्रों में मरीजों का नियमित रूप से जांच परीक्षण एवं उपचार करने के निर्देश दिए। मरीजों के लिए नियमित रूप से दवाईयां उपलब्ध रखने को कहा, जिससे स्वास्थ्य केन्द्रों में आने वाले मरीजों को परेशानी न हो। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचे मरीजों से भी चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों के स्टाफ को‍ नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में अनुपस्थित रहने वाले स्टाफ को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इसी प्रकार से गौशाला शाहपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में पशुओं को नियमित रूप से चारा- भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गौशाला की नियमित रूप से साफ- सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर

रजनी सिंह ने स्वास्थ केंद्रों का किए नृत्य

जरूरी खबरें