Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

बरगडी गोशाला में गो नवरात्रि महामहोत्सव : की तैयारी में जुटे समिति के पदाधिकारी

Aditi News Team

Sun, Oct 12, 2025

बरगडी गोशाला में गो नवरात्रि महामहोत्सव की तैयारी में जुटे समिति के पदाधिकारी

आगर-बडौद/12 अक्टूबर,जिले के बडौद जनपद में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव की तैयारी के लिए समिति के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के गौसेवक महामहोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुटे है,जिसके लिए समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह टिपूखेड़ा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें महामहोत्सव की जिम्मेदारी सौंपी साथ ही भगवती गोमाता के इस भव्य समारोह में प्रदेश के गो सेवक मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव,पशुपालन मंत्री लखन पटेल,प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान,नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजय वर्गीय ,आगर शाजापुर एवं उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के सांसद,आगर बडौद, सुसनेर,मेहदपुर,आलोट सुवासरा,रतलाम विधायक , आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं मंदसौर व राजस्थान के झालावाड़ जिले के जनप्रतिनिधि सहित सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के प्रमुख एवं इन जिलों की गौशालाओं के सभी पदाधिकारी गो नवरात्रि महामहोत्सव में आने के लिए श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला समिति के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के गो सेवक जन सम्पर्क अभियान कर रहें है साथ ही महामहोत्सव स्थल की तैयारी भी जोरो शोरों से चल रही है इसके लिए क्षेत्र के गौसेवक दिनरात मेहनत कर भगवती गोमाता के इस दिव्य महामहोत्सव को सफल बनाने में तन मन धन रूपी समर्पण भाव से जुटे है ।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के आगर मालवा,उज्जैन,रतलाम एवं राजस्थान के झालावाड़ जिले की सीमा पर स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोशाला बरगडी में दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहें गो नवरात्रि महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से भव्य श्री गो कृपा कथा एवं महोत्सव में गो पुष्टि महायज्ञ,अखंड सुरभि संकीर्तन, श्री सुरभि मंत्र जप अनुष्ठान,रात्रिकालीन भजन संध्या व ग्वाल प्रशिक्षण एवं पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर सहित विभिन्न आयोजन के साथ गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी पर गोचारण लीलाओं जैसे दिव्य एवं भव्य आयोजन 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के मध्य होंगे साथ ही महामहोत्सव में पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज के दिव्य दरबार के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान भी इस महामहोत्सव में दिव्य दरबार के माध्यम से होगा ।

ज्ञातव्य हो कि पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत में गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत क्षेत्र तक 90 दिवसीय गो सम्मान यात्रा निकाल चुके है और मध्यप्रदेश में गोमाता को सम्मान दिलाने के लिए विगत 08 अक्टूबर को प्रदेश के गो सेवक मुखिया डॉक्टर मोहन यादव से उनके भोपाल निवास पर पूज्य महाराज जी ने मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के गोपालकों एवं गोमाता को मध्यप्रदेश में उचित सम्मान मिले इसके लिए व्यक्तिगत चर्चा की है ।

Tags :

जरूरी खबरें