Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की गई : मकर संक्रांति पर्व पर जिले के नर्मदा तटों पर आयोजित मेलों में पुख्ता इंतज़ाम

Aditi News Team

Tue, Jan 13, 2026

मकर संक्रांति पर्व पर जिले के नर्मदा तटों पर आयोजित मेलों में पुख्ता इंतज़ाम

• कंट्रोल रूम की स्थापना, 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था।

• सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की गई।

• महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती।

मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न नर्मदा तटों पर आयोजित होने वाले धार्मिक मेलों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक एवं पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए नर्मदा घाटों एवं मेला क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा गोताखोरों एवं एसडीआरएफ दल को भी अलर्ट पर रखा गया है।

मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहाँ से लगातार निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है तथा पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र एवं एंबुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

*पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की मेला में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील :*

• मेला परिसर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

• किसी भी प्रकार की अफवाहों, भ्रामक संदेशों अथवा अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे प्रसारित करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल पुलिस या जिला प्रशासन के आधिकारिक माध्यमों से ही करें।

• माँ नर्मदा के घाटों पर स्नान करते समय प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। गहरे पानी में न जाएँ, निर्धारित स्रान क्षेत्रों का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा बैरिकेड्स को पार न करें।

• बच्चों, बुजुर्गों एवं असमर्थ व्यक्तियों पर विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति में घबराएँ नहीं और तत्काल तैनात पुलिसकर्मी, होमगार्ड या गोताखोर दल को सूचित करें।

• यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़ा करें।

• अवैध अधवा सड़क किनारे वाहन खड़ा न करें, इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। यातायात पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर सहयोग प्रदान करें।

• भीड़‌भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरों, उच्चकों एवं उठाईगिरों से सतर्क रहें। अपने कीमती सामान, मोबाइल फोन, पर्स एवं आभूषणों की स्वयं सुरक्षा करें।

• किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी या डायल -112 को दें।

• आपात स्थिति में संयम बनाए रखें एवं पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें